फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pradeep Dhaka becomes head of Maham Bar Association for the 11th time

Rohtak News: प्रदीप ढाका 11वीं बार बने महम बार एसोसिएशन के प्रधान

Sat, 01 Mar 2025 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Dhaka becomes head of Maham Bar Association for the 11th time
फोटो01..महम जीत के बाद खुशी जाहिर करते सदस्य। संवाद - फोटो : संगठन
महम। एडवोकेट प्रदीप ढाका को 11वीं बार महम बार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया। ढाका ने महम बार के निवर्तमान बार प्रधान रविशंकर सोनी को कड़े मुकाबले में 40 वोटों से पराजित कर किया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एडवोकेट राजेश गोयत ने बताया कि कुल 350 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। एक वोट नोटा को मिला, जबकि तीसरी उम्मीदवार रंजना रापड़िया को एक मत मिला। प्रदीप ढाका को 194 और रविशंकर सोनी को 154 मत मिले। प्रदीप को 40 वोटों से जीत हासिल हुई।
विज्ञापन

उपप्रधान के लिए प्रिंकल खुराना को 167 व राजपाल अहलावत को 182 मत मिले। राजपाल ने प्रतिद्वंद्वी को 15 मतों से पराजित किया। महासचिव के लिए विपिन बल्हारा को 165 तथा सुमित सिवाच को 184 मत मिले। सिवाच को 19 मतों से जीत हासिल हुई। सहसचिव के लिए ममता कटारिया को 183 तथा ईशा खन्ना को 161 मत मिले। ममता को 22 मतों से जीत मिली। हारने वाले प्रधान रवि के पैनल से अन्य तीनों प्रत्याशियों को जीत मिली है। ढाका पैनल से चुनाव लड़ रहे अन्य प्रत्याशी कड़ी टक्कर के बीच चुनाव हार गए। चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चला। चुनाव के तुरंत बाद ही मतों की गिनती करा दी गई थी। चुनाव में नगर परिषद रोहतक से चीफ इलेक्शन ऑफिसर प्रदीप कुमार ऑब्जर्वर थे। नायब तहसील राहुल कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया गया था। इनके अलावा असिस्टेंट आरओ एडवोकेट वेदप्रकाश अहलावत, अशोक सिवाच व रवि कांत को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed