Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PR paddy production is lower than expected

Rohtak News: अनुमान से कम हुआ पीआर धान का उत्पादन

Tue, 25 Nov 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 25 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
PR paddy production is lower than expected
10...राजकुमार, लाढ़ौत
रोहतक। इस बार पीआर धान का उत्पादन कृषि विभाग के अनुमान से कम हुआ है। इसको लेकर जब किसानों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बासमती की 1121 किस्म का उत्पादन 20 क्विंटल प्रति एकड़ हुआ है। पीआर धान का उत्पादन प्रति हेक्टेयर 70 क्विंटल की जगह 62 क्विंटल हुआ है। इसके हिसाब से प्रति एकड़ 25 क्विंटल कम उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार इस बार पीआर धान की रोपाई अधिक हुई मगर उत्पादन कम हुआ । इस बार जिले में 77,000 हेक्टेयर भूमि पर धान की बीजाई की गई थी। इनमें से 3,800 हेक्टेयर में पीआर धान की खेती की गई थी। इस बार बासमती धान का उत्पादन प्रति हेक्टेयर 50 क्विंटल व पीआर धान का 70 क्विंटल प्रति हेक्टेयर होने का अनुमान था।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में अब तक 7,21,673 क्विंटल बासमती धान की आवक हो चुकी है। इनमें से 7,20,326 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। 1,347 क्विंटल धान की खरीद होनी बाकी है। खरीदे गए धान में से 6,29,067 क्विंटल धान का उठान हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलानौर में अब तक 1,32,362 क्विंटल बासमती धान की आवक हो चुकी है। इसमें से 1,22,190 क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। मंडी से अब तक 1,04,273 क्विंटल धान का उठान हो चुका है।
पांच साल पहले 1121 बासमती धान की पैदावार प्रति एकड़ 25 क्विंटल थी मगर इस बार 20 क्विंटल ही रही। पीआर धान भी लगाया था। यह भी 25 क्विंटल के आस-पास ही निकल पाया है। -राजकुमार, लाढ़ौत
1121 बासमती धान की रोपाई की थी। प्रति एकड़ 18 से 19 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ है। पीआर की अपेक्षा सही दाम मिल जाता है इसलिए बासमती किस्म उगाते हैं। -मनजीत, मोखरा

1121 किस्म का धान उगाया था। कई एकड़ में धान की रोपाई की थी। किसी खेत में 20 क्विंटल प्रति एकड़ तो किसी में 18 क्विंटल ही धान निकला है। पीआर धान भी 22 से 25 क्विंटल प्रति एकड़ निकल रहा है। -हुक्मपाल, ब्राह्मणवास

10...राजकुमार, लाढ़ौत

10...राजकुमार, लाढ़ौत

10...राजकुमार, लाढ़ौत

10...राजकुमार, लाढ़ौत

10...राजकुमार, लाढ़ौत

10...राजकुमार, लाढ़ौत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed