{"_id":"6397695ce8f2b23191770c0d","slug":"ppp-became-a-disaster-the-problem-of-those-who-rectify-the-errors-is-not-going-away-rohtakcity-news-rtk666185946","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीपीपी बना आफत, त्रुटियों को सुधरवाने वालों की नहीं दूर हो रही मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीपीपी बना आफत, त्रुटियों को सुधरवाने वालों की नहीं दूर हो रही मुसीबत
विज्ञापन
नगर निगम में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर कराने के लिए टोकन देती महिला कर्मचारी। अमर उजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ परिवार पहचान पत्र की त्रुटियां ठीक करवाना आम आदमी के लिए आफत बन गई है तो दूसरी तरफ निगम आयुक्त के निरीक्षण के 12 दिन बाद भी नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में ऑपरेटर की संख्या नहीं बढ़ाई गई है। अब भी दो महिला ऑपरेटर काम कर रही हैं, जबकि आयुक्त ने 30 नवंबर को कर्मचारियों को मौखिक तौर पर हिदायत दी कि एक ऑपरेटर और लगाया जाए।
केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ाया गया है। बीपीएल के अलावा उन लोगों को भी योजना के तहत पांच लाख तक की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी, जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार या इससे कम हैं। इसके लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य हैं, जिसके अंदर आय का विवरण होना जरूरी है। ऐसे में जिन लोगों की आर्थिक आय एक लाख 80 हजार से ज्यादा थी, वे अब गलत बताकर संशोधन करवा रहे हैं। इसी के चलते नगर निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में परिवार पहचान पत्र में संशोधन करने के लिए भीड़ लग रही है। 10 व 11 दिसंबर को निगम की तरफ से शहर में नौ जगह कैंप लगाकर त्रुटियां दूर की गई, लेकिन कई जगह ऑपरेटर नहीं पहुंचे। कई जगह साइट नहीं खुली। सोमवार को काफी संख्या में लोग निगम के नागरिक सुविधा केंद्र में पहुंचे और त्रुटियां दूर कराने के लिए लाइन में लगे रहे।
परिवार पहचान पत्र में संशोधन कराने के लिए भीड़ बढ़ गई है। काउंटर पर दो महिला ऑपरेटर के अलावा टोकन देने के लिए सक्षम योजना के तहत जुड़ी महिला कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है, जो लोगों को पहले टोकन देती हैं। इसके बाद लोग काउंटर पर जाकर त्रुटियां दूर कराने के लिए आवेदन करते हैं। तीसरा काउंटर अब तक क्यों चालू नहीं हुआ, इसकी मंगलवार को जांच करेंगे। साथ ही काउंटर बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
अशोक कुमार, जोनल टैक्स ऑफिसर