फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Potholes on Karira Road affect traffic

Rohtak News: करीरा रोड पर बने गड्ढे, आवागमन प्रभावित

Thu, 30 Oct 2025 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 30 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Potholes on Karira Road affect traffic
फोटो संख्या:67- करीरा रोड बदहाल अवस्था में होने से भरा गंदा पानी ---संवाद
कनीना। कनीना से करीरा जाने वाली सड़क पर 200 मीटर का हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो चुका है। साथ ही सड़क पर जलभराव से जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोगों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण जितेंद्र कुमार, कर्ण सिंह, शुभम, सुशील कुमार, मास्टर कृष्ण सिंह, रामपाल, अजय कुमार, देवेंद्र, हेमराज, गोविंद, महेश, सुनील, दुष्यंत, जतिन जांगड़ा ने बताया कि दो वर्षों से इस सड़क की हालत खराब है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर जलभराव से बुजुर्गों, बच्चों और स्कूली विद्यार्थियों का आना-जाना कठिन हो गया है। मोटरसाइकिल सवार आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्लयूडी बी एंड आर विभाग ने करीब 150 से 200 मीटर तक का सड़क भाग अधूरा छोड़ रखा है जिसके चलते यह हिस्सा गड्ढों में तब्दील हो चुका है। आसपास के दो-तीन घरों का गंदा पानी भी लगातार सड़क पर बहता रहता है, जिससे स्थिति और खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कई बार एसडीएम कनीना, नगर पालिका चेयरपर्सन, अटेली हल्के की मंत्री आरती सिंह राव से भी इस विषय पर गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी कोई अप्रिय हादसा घट सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

वर्जन:-
सड़क पर गड्ढे होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। इस 200 मीटर के रास्ते का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जल्दी इसको बनवाया जाएगा। - डॉ. रिंपी कुमारी, प्रधान नगर पालिका कनीना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed