फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pooja will represent the country in the international blind football competition

Rohtak News: अंतरराष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल प्रतियोगिता में पूजा करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

Tue, 19 Aug 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 19 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pooja will represent the country in the international blind football competition
हरियाणा कोच रानी हुड्ड के साथ ​खिलाड़ी पूजा। स्रोत : कोच
रोहतक। नारी उदय फाउंडेशन के कपिल अंध प्रकाश विद्यालय में पढ़ने वाली पूजा का चयन अंतरराष्ट्रीय ब्लाइंड फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। भिवानी निवासी खिलाड़ी पूजा अक्तूबर में होनी वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

हरियाणा टीम की कोच व नारी उदय फाउंडेशन की डायरेक्टर रानी हुड्डा ने बताया कि हरियाणा की तीन खिलाड़ियों पूजा, कौशल्या व सपना का इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल के शिविर में चयन हुआ था। इसमें से इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम में खिलाड़ी पूजा ने बेहतर प्रदर्शन कर अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन

चयन शिविर 14 से 16 अगस्त तक केरला के कोच्चि में आयोजित किया गया। चयन के लिए देश के 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कप व एशिया ओसियाना चैंपियनशिप होनी है। इसमें आठ-आठ विदेशी टीमें भाग लेने भारत पहुंचेंगी। पूजा के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है। इस मौके पर शिविर में इंडिया टीम के को-ऑर्डिनेटर रशद, सीना, सुजीत व नरेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed