फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ponds overflow due to rain in Pilana, streets flooded

Rohtak News: पिलाना में बारिश से तालाब ओवरफ्लो, गलियों में जलभराव

Fri, 15 Aug 2025 03:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 03:20 AM IST
विज्ञापन
Ponds overflow due to rain in Pilana, streets flooded
कलानौर की गली में भरा पानी व गंदगी दिखाते ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कलानौर। पिलाना की गलियों में जलभराव की समस्या ग्रामीणों के लिए सिर दर्द बनी हुई है। इसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
गांव के नवरत्न, गौरव, धनंजय, सुभाष, बबीता, राजल ने बताया कि गली में तालाब का पानी भरा है। घरों में पानी घुसा हुआ है। गलियों में गंदगी है। मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। गांव के सरपंच व प्रशासन को भी शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

गांव में तीन तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। प्रशासन से मदद मांगी गई तो 11 पाइप गांव में भेज दिए गए। इनकी न तो क्लिपिंग है न ही ये दुरुस्त हैं। ये टूटी फूटी हालत में हैं। जुगाड़ के सहारे एक तालाब से पानी निकाला जा रहा है। अभी दो और तालाब भी ओवरफ्लो हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी वजह से गांव के दो रास्ते बंद हैं। तालाबों से पानी निकलवाने के लिए एक किलोमीटर की पाइपलाइन बिछाई जाए। इसी से गांव को जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। प्रशासन गांव की कोई मदद नहीं कर रहा है।

------


सिंचाई विभाग को जल निकासी के लिए लिखित में शिकायत पत्र दिया गया है। विभाग ने 11 पाइप देकर अपना पल्ला झाड़ लिया। ऐसे में गांव में सभी तालाब ओवरफ्लो होने के चलते लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। खेतों में निकासी नहीं कर सकते। नहर में पानी डालने के लिए पाइप चाहिए। यह विभाग के पास उपलब्ध नहीं है।
- जितेंद्र परमार, सरपंच पिलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed