फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Politics of Haryana's traders heats up

हरियाणा के व्यापारियों की सियासत गरमाई

Wed, 02 Sep 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Politics of Haryana's traders heats up
दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हाल में नए संगठन में शामिल होने के बाद एकजुटता दिखाते व्यापारी। - फोटो : RohtakCity
कोरोना काल में प्रदेश के व्यापारियों की सियासत को लेकर माहौल गरमा गया है। बुधवार को रोहतक के व्यापारी नेता गुलशन डंग ने हरियाणा व्यापार मंडल को छोड़ दिया। साथ में दावा किया कि 112 व्यापारियों ने मंडल से सामूहिक इस्तीफा देकर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन में शामिल होने की घोषणा की है। डंग का आरोप है कि बजरंग दास गर्ग कभी किसी दल से जुड़े तो कभी किसी दल से। राजनीतिक हितों के लिए व्यापारियों के हितों का इस्तेमाल किया गया। इससे नाराज होकर वे अपने साथी व्यापारियों के साथ हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल छोड़ रहे हैं। वहीं, इसके जवाब में हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट रमेश खुराना का कहना है कि रोहतक में राकेश गर्ग को व्यापार मंडल का नया जिला अध्यक्ष बनाने से डंग नाराज थे। सभी आरोप बेबुनियाद हैं। इसके अलावा किसी अन्य व्यापारी का व्यापार मंडल से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को निजी बैंक्वेट हाल में आयोजित सभा में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महासचिव विकास गर्ग व कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला की मौजूदगी में संगठन में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की 21 सदस्यीय कमेटी जिला स्तर पर नए संगठन की इकाइयों को खड़ा करेगी, जिसका नेतृृत्व वह करेंगे। वहीं, अशोक बवानीवाला एवं विकास गर्ग ने कहा कि आज व्यापारी करोना काल में आर्थिक संकट में चला गया है। देश की जीडीपी माइनस में चली गई, जबकि प्रशासन व सरकार का डंडा व्यापारियों पर चल रहा है। अगर व्यापारियों की लड़ाई लड़ने के लिए संगठन को सड़क पर उतरना पड़ा तो वे पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

मैं न केवल हरियाणा व्यापार मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष रहा, बल्कि रोहतक का जिला अध्यक्ष भी रहा। बजरंग दास गर्ग की कार्यशैली से आहत हूं। इसके साथ ही हरियाणा व्यापार मंडल से 112 साथियों के साथ इस्तीफा देकर नया संगठन राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन में शामिल हुआ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गुलशन डंग, पूर्व जिला अध्यक्ष हरियाणा व्यापार मंडल
28 अगस्त को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल की जिला इकाई को व्यापारियों के हित के लिए डीसी को मांग पत्र देना था। गुलशन डंग नहीं आए। मामला बजरंग दास गर्ग के पास पहुंचा। उन्होंने राकेश गर्ग को नया जिला अध्यक्ष बना दिया। इस कारण गुलशन डंग नाराज हो गए। बजरंग दास गर्ग पर लगाए राजनीति से जुड़े आरोप बेबुनियाद हैं।
- एडवोकेट रमेश खुराना, प्रदेश महामंत्री हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed