{"_id":"661c6778be7c5c688b061497","slug":"political-parties-and-candidates-should-follow-instructions-while-filing-nomination-dc-rohtak-news-c-17-roh1020-402233-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन दाखिल करते समय राजनीतिक दल और प्रत्याशी हिदायतों का पालन करें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन दाखिल करते समय राजनीतिक दल और प्रत्याशी हिदायतों का पालन करें : डीसी
विज्ञापन
डीसी अजय कुमार।
रोहतक। उपायुक्त और रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार ने सभी राजनैतिक दलों व चुनाव प्रत्याशियों का आह्वान किया है कि वे नामांकन पत्र दाखिल करते समय भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी हिदायतों की अनुपालना सुनिश्चित करें। इन हिदायतों के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करते समय रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालयों की 100 मीटर की परिधि में केवल 3 वाहन व चुनाव प्रत्याशी सहित केवल 5 व्यक्ति ही प्रवेश कर सकते हैं।
उपायुक्त ने सभी राष्ट्रीय और राज्य पार्टियों व सभी सांसदों या विधायकों को जारी हिदायतों में कहा है कि वे लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करते समय भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी इस संदर्भ में हिदायतों का दृढ़ता से पालन करें।
उपायुक्त ने कहा है कि प्रदेश में 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी और आगामी 6 मई 2024 तक नामांकन पत्र भरे जा सकेंगे। छठे चरण में 25 मई 2024 को हरियाणा में मतदान होगा।