फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   political, haryana, manish grover, minister, political, helmet, rohtak

हेलमेट लगा स्कूटी पर बाजार में निकले सहकारिता मंत्री

Sun, 23 Apr 2017 02:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 23 Apr 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
political, haryana, manish grover, minister, political, helmet, rohtak
बिना हेलमेट समर्थक दिखे तो मंत्री ने ट्रैफिक नियमों के पालन की दी सलाह - फोटो : amar ujala
प्रदेश के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर शनिवार सुबह स्कूटी पर शहर में निकले। सबसे पहले रेलवे रोड पर आत्माराम हलवाई की दुकान पर पूरी-सब्जी का मजा लिया और आर्य नगर से हुड्डा कांपलेक्स होते हुए आवास पर पहुंचे। रास्ते में व्यापारियों से भी मुलाकात की। बोले, एलिवेटेड रोड से घबराने की जरूरत नहीं। समय पर काम पूरा होगा। भविष्य को ध्यान में रखकर एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


सुबह मंत्री पार्क में सैर करने के बाद समर्थकों से बातचीत कर रहे थे। तभी उन्हाेंने युवा भाजपा नेता सन्नी हंस से बात की। बोले, रेलवे रोड पर अनाज मंडी से स्टेशन तक दोबारा बनने वाले मार्ग के कार्य को देखने जाना है। शहर की सड़कों व गलियों का भी जायजा लेना है। आज गाड़ी की बजाए स्कूटी पर चलेंगे। तुरंत ही हेलमेट लगाकर सन्नी हंस की स्कूटी पर सवार हो रेलवे रोड पहुंचे। एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए रेलवे रोड की तरफ बढ़ गए। वहां पर रेलवे स्टेशन और पुराने अनाज मंडी के बीच बनाए जा रहे नए रास्ते का मुआयना किया और इसे जल्द से जल्द चालू करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि रोहतक में लोगों की हर जायज मांग पूरी होगी। बाहरी कालोनियों में जहां सड़कें बनाने और सीवरेज बिछाने का कार्य चल रहा है, वहीं अंदर की कालोनियों की जर्जर सड़कों के टेंडर हो गए हैं। जल्द ही यहां काम शुरू होंगे। उन्होंने कहा कि जहां जहां पानी की किल्लत है, उसे दूर करने के लिए नए बूस्टिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों को पर्याप्त पानी मिल सके। जरूरत के हिसाब से पाइप लाइन भी बदलने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि सोनीपत रोड पर पानी के खुले नाले को भी पूरी तरह कवर किया जाएगा ताकि पानी की एक बूंद भी बर्बाद न हो। इसके बाद आत्माराम हलवाई की दुकान पर सब्जी पूरी का मजा लिया। इसके बाद ज्वैलर्स अशोक काका की श्रद्धांजलि सभा में शिरकत कर श्रद्धांजलि दी। फिर आर्य नगर से होते हुए हुडा कांप्लेक्स में गलियों के निर्माण का जायजा लिया और कार्यालय पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन


बिना हेलमेट दिखे समर्थक तो मंत्री दी ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सीख

सुबह मंत्री के साथ-साथ उनके समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता भी चल रहे थे। बिना हेलमेट पुलिसकर्मियों के भी चालान काटने वाली पुलिस ने समर्थकों को कुछ नहीं कहा, लेकिन मंत्री मनीष ग्रोवर ने साफ हिदायत दी कि ट्रैफिक नियम हर किसी के लिए बराबर हैं। ऐसे में हेलमेट लगाकर ड्राइविंग करना सीखें। इस मौके पर सहायक मंडल अभियंता सुमन बल्हारा, वरिष्ठ खंड अभियंता राजेश अनेजा, प्रदीप रंजन, नगर निगम के एटीपी केके वार्ष्णेय, रामचेत तायल, अजय गर्ग, राजेंद्र गोबिंद राय, सन्नी हंस, सुरेश कुमार, नरेश, मदन मोहन, नरेंद्र कौशिक, ईश्वर चंद, कुलदीप जुनेजा व रमेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed