फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Political conspiracy against Congress state president: Hooda

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ राजनीतिक साजिश : हुड्डा

Mon, 27 Oct 2025 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Political conspiracy against Congress state president: Hooda
डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा। संवाद
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के खिलाफ दायर चार्जशीट के पीछे राजनीतिक साजिश है। दुर्भावना के तहत कार्रवाई की जा रही है। वे रविवार को डी पार्क स्थित अपने आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने एक साल में एक भी वादा पूरा नहीं किया। 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदने का दावा करने वाली सरकार किसानों को धान और बाजरे का पूरा समर्थन मूल्य नहीं दे रही है। मजबूरी में किसान 300 से 400 रुपये कम में उसे बेच रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था दूसरी तरफ कई गुना लागत बढ़ा दी। खाद व कीटनाशक महंगे हो गए हैं। हुड्डा ने कहा कि पहले से ही किसान पोर्टल पंजीकरण, मंडी गेट से परेशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यूरिया व डीएपी खरीद के लिए भी पंजीकरण की बात कही जा रही है। अगर यूं ही व्यवस्था चलती है तो मुख्यमंत्री, मंत्री व अफसरों की क्या जरूरत है। हुड्डा ने गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की।
सबसे असुरक्षित प्रदेश बना हरियाणा, 60 गैंग सक्रिय
हुड्डा ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बन गया है। 60 से अधिक गैंग संगठित तरीके से अपराध कर रहे हैं। सरेआम रंगदारी मांगी जा रही है। न देने पर हत्या व फायरिंग की जा रही है। कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।

उन्होंने सरकार को सलाह दी कि धरातल पर कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस सरकार के कार्य काल में गैंगस्टर विदेश में नहीं होते थे। फिर भी प्रदेश में अपराध करने या कराने की हिम्मत नहीं होती थी। इस मौके पर कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष बलवान सिंह रंगा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed