फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   political analysis of assembly costituency

कविता जैन अपने ही बूथ पर हारीं तो मोहन लाल को बड़ौली में मिले बंपर वोट

Fri, 25 Oct 2019 09:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
political analysis of assembly costituency
सोनीपत। विधानसभा चुनाव में इस बार काफी चौंकाने वाले नतीजे आए हैं, जहां कांग्रेस को चार सीटों और भाजपा को पहली बार दो सीटों पर जीत मिली है। वहीं भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज अपने ही बूथों पर नहीं जीत सके तो किसी को अपनों ने दिल खोलकर वोट किया है। भाजपा सांसद तक के बूथ पर पार्टी के प्रत्याशी को जीत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सरकार में अकेली महिला मंत्री रहीं कविता जैन को उनके ही बूथ के वोटरों ने बड़ा झटका दिया है और उनको वहां से हराकर सुरेंद्र पंवार को जीत दिलाई। राई से विधायक बनने वाले मोहन लाल बड़ौली को उनके गांव के लोगों ने दिल खोलकर वोट किया और कांग्रेस प्रत्याशी जयतीर्थ दहिया के मुकाबले उनको बंपर वोटों से जिताया। भाजपा नेताओं के गांव जाखौली में भी मोहन लाल बड़ौली को बड़ी जीत मिली है। चुनाव हारने वाले कांग्रेस के जयतीर्थ दहिया को भी अपने गांव बढ़खालसा के लोगों का भरपूर साथ मिला और उनको वहां से जीत दिलाई गई।
विज्ञापन

खरखौदा से कांग्रेस के जयवीर वाल्मीकि भले ही विधायक बन गए हों, लेकिन उनको अपने ही बूथ के वोटरों ने हरा दिया। वहां से जजपा के पवन खरखौदा काफी आगे रहे। वहीं गन्नौर में चुनाव जीतने वाली भाजपा की निर्मल चौधरी का वोट भले ही यहां न हो, लेकिन भाजपा सांसद रमेश कौशिक के गांव समसपुर गामड़ा के बूथ पर उनको हार मिली है। वहीं बरोदा से योगेश्वर दत्त भले ही हार गए हों, लेकिन उनके बूथ के वोटरों ने उनको जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सोनीपत: अपने बूथ पर 69 मतों से हारीं कविता जैन
शहर के सेक्टर 15 में रहने वालीं भाजपा प्रत्याशी कविता जैन और सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन का मतदान केंद्र डीएवी स्कूल में बना था, जहां उनका 48 नंबर बूथ था। इस बूथ पर कविता जैन को 382 वोट मिले है तो कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार को 451 वोट मिले हैं। इस तरह पंवार ने कविता जैन का 69 मतों से हराया। वहीं जजपा के अमित बिंदल को महज चार वोट मिल सके तो इनेलो के बालकिशन शर्मा को पांच वोट मिले और आप के विमल किशोर को छह वोट मिले। इस तरह कविता जैन अपने ही बूथ पर हार गईं।
--
राई: भाजपा के मोहन लाल की बड़ौली और जाखौली में बंपर जीत
राई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी जयतीर्थ दहिया के गांव बढ़खालसा में तीन बूथ 107, 108, 109 बने थे। जहां जयतीर्थ दहिया को 1197 वोट मिले तो भाजपा के मोहन लाल बड़ौली को 549 वोट मिले। यहां जजपा के अजीत आंतिल को 122 वोट और इनेलो को केवल 9 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी मोहन लाल के गांव बड़ौली में 37, 38, 39 बूथ थे। जहां मोहन लाल बड़ौली को 1104 वोट मिले तो जयतीर्थ दहिया को 358 वोट मिले। वहीं जजपा के पुराने नेता रमेश पहलवान का गांव भी यह होने के बावजूद अजीत आंतिल को 218 वोट मिले। इस गांव में इनेलो को केवल छह वोट मिले। जाखौली गांव से भाजपा समर्थित ब्लॉक समिति चेयरमैन संजय चौहान के साथ ही जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य उनके भाई सुनील चौहान हैं। जाखौली में 96 से 101 तक बने बूथों पर भाजपा के मोहन लाल बड़ौली को 2016 और कांग्रेस के जयतीर्थ दहिया को 1220 वोट मिले। वहीं जजपा के अजीत आंतिल को 117 तो इनेलो को केवल 9 वोट मिले। इस तरह ही राई गांव में भाजपा नेता पुनीत राई हैं तो कांग्रेस के प्रदेश में पदाधिकारी रणजीत कौशिक है। इस गांव में 89 व 90 नंबर बूथ पर मोहन लाल बड़ौली को 1033 व कांग्रेस के जयतीर्थ दहिया को 436 वोट मिले। इसके अलावा जजपा के अजीत आंतिल को 38 तो इनेलो को केवल चार वोट मिले।
--
खरखौदा: विधायक बने जयवीर वाल्मीकि अपने ही बूथ पर हारे
खरखौदा विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर जयवीर वाल्मीकि भले ही जीतकर विधायक बन गए हों, लेकिन वे अपने ही बूथ नंबर 127 पर जजपा के पवन खरखौदा से हार गए। इस बूथ पर जयवीर वाल्मीकि को 216 वोट तो पवन खरखौदा को 305 वोट मिले। पवन खरखौदा के बूथ नंबर 130 पर भी जयवीर वाल्मीकि हार गए। जिस पर जयवीर वाल्मीकि केवल 53 वोट मिले तो जजपा के पवन को 415 वोट मिले। इस बूथ पर भाजपा की मीना नरवाल भी 104 वोट ले गईं। जजपा के जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया के गांव खांडा में 76 व 84 नंबर बूथ थे। जहां जजपा के पवन खरखौदा ने 2187 वोट लिए और कांग्रेस के जयवीर वाल्मीकि को 1080 वोट मिले। इस तरह यहां जजपा काफी आगे रही।
--
गन्नौर: सांसद के बूथ पर जीते कुलदीप शर्मा
सांसद रमेश कौशिक के गांव समसपुर गामड़ा के बूथ नंबर 72 पर कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को 274 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी निर्मल रानी को 209, जजपा के रणधीर मलिक को महज 9 वोट मिले। वहीं जजपा प्रत्याशी रणधीर मलिक के गांव पीपली खेड़ा में कांग्रेस को 238, भाजपा को 222 व जजपा के रणधीर मलिक को 1322 मत मिले। इनेलो प्रत्याशी व भापजा प्रत्याशी निर्मल रानी के पैतृक गांव शेखपुरा में कांग्रेस को 483, भाजपा को 1355 व इनेलो को 517 वोट मिले।

--
बरोदा: अपने बूथ पर जीते योगेश्वर
गांव भैंसवाल कलां में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त का बूथ नंबर 200 है। जहां भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर को 311, जजपा प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक को 246 तो कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार विधायक बने श्रीकृष्ण हुड्डा को केवल 108 वोट मिले। वहीं इसी गांव में जजपा प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक का बूथ नंबर 203 है। जिस पर जजपा प्रत्याशी भूपेंद्र मलिक को 375, भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को 111 और कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकृष्ण हुड्डा को 107 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed