फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Policemen administered oath on Constitution Day

Rohtak News: संविधान दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई शपथ

Tue, 26 Nov 2024 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Policemen administered oath on Constitution Day
26सीटीके37...लघु सचिवालय में संविधान दिवस पर शपथ लेते पुलिसकर्मी। स्रोत:पुलिस
रोहतक। लघु सचिवालय में स्थित सभागार में पुलिकर्मियों की ओर से मंगलवार को संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रवि खुंडिया ने कार्यालय पुलिस अधीक्षक में तैनात सभी पुलिस, अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए संविधान के उद्देश्यों के बारे में अवगत कराया। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने कहा कि देश की अखंडता व प्रभुता को बनाएं रखने के लिए संविधान की पालना करना सबका दायित्व हैं। आइए हम सब मिलकर शपथ लें कि कभी भी कानून की अवहेलना न करके उसकी पालना करें। हमारे संविधान में खास बात यही है कि इसमें अधिकार और कर्तव्य के बारे में विस्तार से वर्णन किया हैं। नागरिक के जीवन में इन्ही दोनों का तालमेल देश को आगे ले जाएगा। संविधान के मूल्यों को आगे बढ़ाएं और अपने देश में शांति, उन्नति और समृद्धि को सुनिश्चित करें। संविधान दिवस मनाने का उद्देश्य नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 26 नवंबर को पहले राष्ट्रीय कानून दिवस बनाया जाता था। सन 2015 से संविधान दिवस बनाना शुरु किया गया। भारत का संविधान बनाने में 2 साल 11 माह और 18 दिन का समय लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed