{"_id":"6830e127484ceb93820856cf","slug":"policeman-and-youth-fight-during-vehicle-checking-video-goes-viral-rohtak-news-c-17-1-rtk1042-658527-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी-युवक में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी-युवक में मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
रोहतक। पुराना शहर गोहाना अड्डा पर शुक्रवार सुबह वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक और यातायात पुलिसकर्मी के बीच कागजात की जांच को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ मारपीट की। उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि, पीड़ित युवक की मां भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। इसके बाद दोनों ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, पुलिस अधिकारी मारपीट के वीडियो पर चुप्पी साधे हुए हैं।
प्रत्यक्षर्शी सुरेश ने बताया कि गोहाना अड्डा पर यातायात पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा था। बाइक पर आए युवक से पुलिसकर्मियों ने आरसी और प्रदूषण के कागजात मांगे। इसी बीच युवक और पुलिसकर्मी में विवाद हो गया। पुलिसकर्मी ने युवक को साइड में बाइक समेत खड़ा करा लिया। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। बात करते हुए युवक का मोबाइल फोन पुलिसकर्मी के दांत पर लग गया और खून निकल गया।
गुस्साए पुलिसकर्मी ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हालांकि, इस दौरान 5-6 पुलिसकर्मी आ गए और युवक को हिरासत में लेकर ट्रैफिक थाने ले आए। वहां पर भी युवक के साथ मारपीट की गई। युवक ने बताया कि उनकी मां भी पुलिस विभाग में तैनात हैं। इसके बाद नाम पूछा गया तो सभी पुलिसकर्मी उनको जानते थे।
विज्ञापन
युवक की मां ने मांगी माफी
युवक ने पुलिस विभाग में तैनात अपनी मां को फोन करके बुलाया तो उन्होंने बेटे की ओर से माफी मांगी और फिर दोनों पक्षों में समझाैता हो गया। हालांकि, इसके बावजूद बाजार में हुई युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो गया। हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से अधिकारियों ने इस मुद्दे पर बोलने से इन्कार कर दिया।