फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police will take Sahil on production warrant in Goga murder case

Rohtak News: गोगा हत्याकांड में साहिल को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पुलिस

Fri, 27 Feb 2026 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Police will take Sahil on production warrant in Goga murder case
रोहतक। गैंगवार में 16 फरवरी को हुए दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड में पुलिस हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के रिटौली निवासी साहिल को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार साहिल को न्यायिक हिरासत के कारण बुधवार को सुनारिया जेल भेजा गया है। आरोपी को शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

पांच साल से रिटौली निवासी हिमांशु उर्फ भाऊ व अंकित उर्फ बाबा के बीच गैंगवार चल रही है। 2023 में भाऊ के चचेरे भाई रोहित उर्फ बजरंग की गोली मारकर हत्या की गई थी। आरोप अंकित उर्फ बाबा व उसके साथियों पर लगा था। उसके बाद 2025 में भाऊ गैंग ने अंकित के चाचा अनिल व 16 फरवरी का अंकित के भाई सन्नी के दोस्त दिनेश उर्फ गोगा की हत्या करवा दी।
विज्ञापन

पुलिस ने 17 फरवरी को रिटौली निवासी साहिल को शिमली गांव के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। आरोप था कि साहिल ने ही दिनेश उर्फ गोगा हत्याकांड की साजिश रची और भाऊ गैंग के शूटर को दिनेश उर्फ गोगा फोटो व दूसरी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर साहिल के खिलाफ जानलेवा हमले की शिवाजी कॉलोनी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। गोगा हत्याकांड की एफआईआर अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज है।
वर्जन
तीन दिन के रिमांड के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा गया है। अब गोगा हत्याकांड में अर्बन एस्टेट पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। -राकेश सैनी, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed