फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police will investigate suicide note in Tej Colony case

Rohtak News: तेज कॉलोनी केस में सुसाइड नोट की पुलिस कराएगी जांच

Thu, 28 Mar 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 28 Mar 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Police will investigate suicide note in Tej Colony case
रोहतक। तेज कॉलोनी के युवक विजय उर्फ काला के आत्महत्या केस में गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉलोनी के सैकड़ों लोग एसपी आवास पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी हिमांशु गर्ग से बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

डीएसपी रवि खुंडिया ने कहा कि मामले की गहराई से जांच होगी। सुसाइड नोट को लिखाई के मिलान के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजन संतुष्ट होकर लौट गए। पुलिस ने दोपहर बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

यह है मामला
तेज कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय विजय का शव एक दिन पहले आईजी कार्यालय के सामने होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला था। मरने से पहले उसने दो पेज का कथित सुसाइड नोट परिजनों को व्हाट्सएप किया था। सुसाइड नोट में लिखा था कि उस पर सट्टा खाईवाली का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिसकर्मी रामधारी उसे गौकर्ण पार्क में ले गया, जहां हर तीसरे माह 30 हजार रुपये मांगे। उसने कई किस्तों में चार लाख रुपये वसूल लिए। विजय ने सुसाइड नोट में सोनू, सुरेश, जग्गे व सरदार उर्फ जुडी का भी नाम लिखा हुआ है। पुलिस की जांच में पता चला था कि रामधारी नाम का पुलिसकर्मी रिटायर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉट्स
कार्रवाई की मांग को लेकर मोहल्ले के सैकड़ों लोगों के साथ वह एसपी आवास पर गए, जहां एसपी की जगह डीएसपी रवि खुंडिया मिले। डीएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। उन्होंने विश्वास करके पोस्टमार्टम के बाद विजय का अंतिम संस्कार कर दिया है। उम्मीद पुलिस जरूर न्याय करेगी।

- जयप्रकाश, विजय का भाई
वर्जन
पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया है। आरोपियों की तलाश जारी है, जिनसे पहले पूछताछ की जाएगी। सुसाइड नोट को जांच के लिए एक्सपर्ट के पास भेजा जाएगा, ताकि विजय की लिखाई का मिलान हो सके। रिटायर पुलिसकर्मी से भी पूछताछ होगी।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, प्रभारी थाना पुरानी सब्जी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed