{"_id":"65246d702185d5edd902127f","slug":"police-will-confiscate-the-belongings-of-roadside-encroachers-rohtak-news-c-17-roh1020-266695-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करने करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों का सामान जब्त करने करेगी पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण व अवैध पार्किंग करने वालों से सख्ती से निपटेगी। इसके लिए सोमवार को पुलिस लाइन में परेड के दौरान एसपी हिमांशु गर्ग ने इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भिवानी चुंगी से लेकर वाल्मीकि चौक तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने पर राइडर नंबर 26 की एसपी की न केवल पीठ थपथपाई, बल्कि नकद पुरस्कार व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। सीआईए द्वितीय प्रभारी एसआई आजाद नैन व बस स्टैंड चौकी प्रभारी पंकज कुमार सहित 19 पुलिसकर्मियों को सम्मानित भी किया गया।
पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने राइडर पर तैनात स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि राइडर निरंतर अपने एरिया में मौजूद रहे। ऑन रोड रहने का उद्देश्य आमजन में पुलिस की दृश्यता को बढ़ाना है। साथ ही अपराध पर रोक लगाएं। राइडर अपने एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई करें। उनका सामान जब्त करे। एसपी ने वारदातों के चलते चयनित खास एरिया में लगातार गश्त करने की हिदायत दी। साथ ही एसपी ने वीआईपी ड्यूटी के लिए अलग से बनाई गई सीपीटी टीम को वीआईपी ड्यूटी से संबंधित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नये ट्रेनिंग पासआउट कमांडो व 33 पीसीआई की थाना, फील्ड व दूसरी जगह ड्यूटी लगाने के आदेश दिए।
....