{"_id":"677d88cc4e21421bd200519d","slug":"police-rushed-to-the-information-of-kidnapping-of-teenager-rohtak-news-c-17-roh1020-577052-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: किशोर के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: किशोर के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Wed, 08 Jan 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
छोटू राम स्टेडियम में खेल रहे किशोर के अपहरण की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को अपहरण की सूचना मिली थी। जांच में मामला परिवार की आपसी लड़ाई का सामने आया। किशोर स्टेडियम में ही परिवार के साथ मिल गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे रामगोपाल कॉलोनी निवासी राकेश ने 12 वर्षीय बेटे के अपहरण की डायल 112 नंबर पर सूचना दी थी। सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन हुई तो किशोर छोटू राम स्टेडियम में परिवार के साथ ही सकुशल खेलते हुए मिला। पुलिस का कहना है कि एक युवक स्टेडियम में खेलने आता है। इससे दो दिन पहले किशोर का झगड़ा हो गया था। उस युवक ने किशोर को मारने की धमकी दी थी। यह बात उसने परिवार को जाकर बताई। पिता उस युवक से बात करने गया तो दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर पिता ने बेटे के अपहरण की सूचना पुलिस को दी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
आपसी झगड़े में एक पिता ने अपने बेटे के अपहरण की सूचना दी थी। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। डायर 112 की ओर झूठी सूचना देने की शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- प्रदीप कुमार, प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना।