फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police raids in hotel, 10 youths and girls found celebrating party

होटल में पुलिस का छापा, पार्टी मनाते मिले 10 युवक व युवतियां

Mon, 31 May 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Police raids in hotel, 10 youths and girls found celebrating party
गोहाना अड्डे पर पुलिस ने शनिवार आधी रात एक होटल पर छापा मारा, जहां पांच युवक व पांच युवतियां पार्टी मनाते मिले। इसके लिए होटल मालिक ने लॉकडाउन के बावजूद कोई अनुमति नहीं ले रखी थी। पुलिस ने होटल मालिक सहित 11 के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी थाना प्रभारी बजे सिंह ने बताया कि सरकार ने 31 मई सुबह तक लॉकडाउन किया हुआ है। इसमें होटल खोलने पर पाबंदी है। देर रात जब वे गोहाना अड्डे पर थे तो सूचना मिली कि सिविल अस्पताल के नजदीक पाड़ा मोहल्ला निवासी मुकेश ने अपना होटल खोल रखा है, जहां किराये पर कमरे दिए गए हैं। पुलिस ने महिला टीम को साथ लेकर दबिश दी। होटल मालिक मुकेश पाहवा से पूछा गया कि उसने पाबंदी के बावजूद होटल क्यों खोला। वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद होटल की तलाशी ली गई तो अंदर कैैथल निवासी पीयूष, रोहतक निवासी पवन, बहादुरगढ़ निवासी विक्रम, झज्जर निवासी सन्नी व रेवाड़ी निवासी रोहित मिला। इसके अलावा होटल में पंजाब के गुरदासपुर, गांधी नगर रोहतक, पानीपत, भिवानी व रेवाड़ी की एक-एक युवती मिली। सभी को पुलिस ने होटल मालिक सहित हिरासत में ले लिया। इसके बाद थाने में जमानत के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया। आरोपियों ने बताया कि वे पार्टी मनाने के लिए होटल में एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed