फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Police personnel who went to receive information about robbery were assaulted, uniform torn

Jhajjar News: लूट की सूचना पर गए पुलिस कर्मियों से मारपीट, फाड़ी वर्दी

Thu, 28 Mar 2024 10:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Updated Thu, 28 Mar 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police personnel who went to receive information about robbery were assaulted, uniform torn
सदर पुलिस थाना झज्जर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

झज्जर के ढाकला गांव में मोबाइल फोन लूट की सूचना पर मौके पर गए पुलिस कर्मियों के साथ तीन बाइक सवारों ने मारपीट की और एक पुलिस कर्मी की वर्दी तक फाड़ दी। पुलिस ने तीनों को पकड़ने का प्रयास किया तो बाइक सवार दो आरोपी मौके से भाग गए, जबकि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ईएएसआई स्वदेश ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह ईआरवी गाड़ी पर इंचार्ज हैं। वीरवार अल सुबह एक बजकर 17 मिनट पर कॉल आई। कॉल करने वाले ढाकला निवासी पवन ने कहा कि कार सवार व्यक्ति ने उसका फोन छीन लिया है। सूचना पाकर वह, गाड़ी चालक अश्वनी, एसपीओ राकेश सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पर उनको पवन, राहुल व संदीप अपनी बाइक पर मिले। उसने उनसे घटना के बारे में पूछा तो तीनों लड़के एकदम तैश में आ गए और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। तीनों ने उसके साथ हाथापाई करके मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने उनको काबू करना चाहा तो उन तीनों ने एसपीओ राकेश के साथ भी मारपीट की, इससे एपीओ राकेश व उसे चोटें मारी। उसके बाद उसने अपने साथी कर्मचारियों सहित उनको काबू करना चाहा तो दो लड़के बाइक सहित मौके से भाग गए। उनमें से एक लड़के को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम पता राहुल निवासी ढाकला बताया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed