फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police parade, missed quality in rohtak

दिखी सुस्ती तो एसपी ने दोबारा करवाई परेड

Sun, 14 Aug 2016 03:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 14 Aug 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
Police parade, missed quality in rohtak
एसपी से परेड़ - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस समारोह की मिनट-टू-मिनट रिहर्सल में परेड के जवानों ने सुस्ती दिखाई दी तो एसपी राकेश आर्य को नहीं भायी। उन्होंने परेड का नेतृत्व कर रहे डीएसपी को मंच पर बुलाकर निर्देश दिए। इसके बाद फिर से परेड की रिहर्सल करवाई गई। परेड की रिहर्सल दोबारा होने के चलते मुख्यातिथि डीसी ने दो बार सलामी ली, वहीं साउंड सिस्टम ठीक न होने के कारण राष्ट्रगान दो बार बजाया गया।
विज्ञापन


दूसरी ओर, रिहर्सल शुरू होने के पौने घंटे बाद ही स्कूली बच्चे पानी की कमी की वजह से परेशान होने लगे। जिसकी शिकायत स्कूलाें के इंचार्ज ने सीटीएम महेंद्रपाल से भी की और उन्होंने पानी की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान इंचार्ज ने कहा कि समारोह वाले दिन बच्चे अपने साथ भी पानी की बोतल लेकर आएंगे। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए शनिवार को राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इसके लिए निर्धारित समय से तीन मिनट पहले ही डीसी अतुल कुमार समारोह स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने ध्वजारोहण और भाषण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। रिहर्सल के दौरान परेड, मार्च पास्ट और पीटी के बाद पठानिया पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जंप रोप की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके खराब प्रदर्शन के चलते डीसी ने पठानिया स्कूल की टीम को बाहर कर दिया। इस साल पठानिया स्कूल के बच्चे आजादी के जश्न का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। मार्च पास्ट, पीटी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के दौरान बार-बार स्कूल इंचार्ज के आने से डीसी और एडीसी नाराज हुए। उन्होंने सीटीएम और डीईओ को सख्त हिदायत दी कि 15 अगस्त को कार्यक्रम के दौरान स्कूल इंचार्ज बीच में नहीं आएंगे। इस बार इंडिया गॉट टैलेंट की रनरअप टीम भी धूम मचाएगी।

रनिंग ट्रैक पर नहीं तपेंगे पैर, बिछाई जाएगी मोटी दरी
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के दौरान स्टेडियम में रनिंग ट्रैक पर विद्यार्थियों के पैर न तपे, इसके लिए प्रशासन ने मोटी दरी बिछाने का फैसला लिया है। जहां पीटी, डंबल और लेजियम के बच्चे अपना आइटम प्रस्तुत करने के तुरंत बाद स्टेडियम में दर्शक दीर्घा में बैठेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के बच्चों के लिए स्टेडियम मेें टेंट और कुर्सियों की व्यवस्था की जाएगी।  
 
एचडी और सुनारिया पुलिस स्कूल का बैंड करेगा मेहमानों का स्वागत
बहुअकबरपुर स्थित एचडी पब्लिक स्कूल और सुनारिया के पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का बैंड मुख्य द्वार पर आने वाले खास मेहमानों का बैंड की धुन से स्वागत करेगा।

इस तरह चलेगा 15 अगस्त समारोह :-
समय                                                        कार्यक्रम
सुबह 8:58 से 9 बजे तक                       मुख्यातिथि का स्वागत।
सुबह 9  से 9:01 बजे तक                  ध्वजारोहण और राष्ट्रीय धुन।
सुबह 9:01 से 9:10 बजे तक                 मुख्यातिथि करेंगे परेड का निरीक्षण। 
सुबह 9:10 से 9:20 बजे तक                    मुख्यातिथि का भाषण।
सुबह 9:20 से 9:30 बजे तक                   मार्च पास्ट।
सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक                 मास पीटी शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम।
सुबह 10:30 से 10:40 बजे तक               प्रशंसा पत्रों का विवरण।
सुबह 10:40 से 10:41 बजे तक                राष्ट्रीय गान।

परिवहन मंत्री करेंगे ध्वजारोहण
इस बार हरियाणा के परिवहन, आवास एवं जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार स्वतंत्रता दिवस समारोह पर सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे और परेड की सलामी लेंगे। इससे पहले, वे एमडीयू परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे और समारोह स्थल राजीव गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पहुंचेंगे।

 
ऐसे चलेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
सोमवार को आजादी के जश्न की शुरुआत एचडी पब्लिक स्कूल के पंजाबी समूह नृत्य से होगी। इसके बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भालौठ की छात्राएं हरियाणा वंदना समूह नृत्य प्रस्तुत करेंगी। अर्पण स्कूल के बच्चे ‘है प्रीत जहां की रीत सदा’ पर नृत्य करेंगे। इंडिया गाट टैलेंट का रनरअप फ्लोर ब्रेकर ग्रुप सलाम इंडिया पर अपनी प्रस्तुति देगा। सेक्टर-4 स्थित मॉडल स्कूल के बच्चे प्रदेश की खेल नीति का बखान करेंगे। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रुड़की की छात्राएं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रस्तुति देंगी। संस्कार वैली पब्लिक स्कूल के बच्चे सामण की रुत आई गीत पर नृत्य प्रस्तुत करेंगे। आखिर में अंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल के नन्हें बच्चे हरियाणवी लोक गीतों के माध्यम से विवाह के दौरान होने वाली रस्मों को बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed