फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police Mitra Prayagraj honored the Welfare Society

Rohtak News: पुलिस मित्र प्रयागराज ने वेलफेयर सोसाइटी को किया सम्मानित

Wed, 18 Feb 2026 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Police Mitra Prayagraj honored the Welfare Society
39 हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सम्मान ग्रहण करते विकास मिश्रा, साथ में पुलिस मित्र प - फोटो : shrinagar news
रोहतक। रक्तदान एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी को पुलिस मित्र प्रयागराज ने सम्मानित किया। इससे पूर्व भी संस्था को देश के विभिन्न राज्यों में राष्ट्रीयस्तर पर अनेक सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन

संस्था के सक्रिय सदस्य विकास मिश्रा ने सोसाइटी की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। कार्यक्रम की सफलता में रक्त मित्र प्रयागराज से अमित मिश्रा, सुमित कुमार, बृजेश यादव एवं रविंद्र सुरा का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

संस्था ने अब तक 350 से अधिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों के माध्यम से आर्मी रक्तकोष, पीजीआई रोहतक तथा सिविल अस्पताल रोहतक सहित विभिन्न ब्लड बैंकों को नियमित रूप से रक्त उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था 24 घंटे आपातकालीन सेवा के लिए तत्पर रहती है और गर्भवती महिलाओं, सड़क दुर्घटना पीड़ितों, एनीमिया व थैलेसीमिया मरीजों सहित प्रत्येक जरूरतमंद तक समय पर रक्त पहुंचाने का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed