{"_id":"672a3d8899d6f0a0da06b8a1","slug":"police-formed-three-teams-in-womans-murder-case-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115225-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला की हत्या मामले में पुलिस ने तीन टीमों का किया गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला की हत्या मामले में पुलिस ने तीन टीमों का किया गठन
Tue, 05 Nov 2024 09:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Nov 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
झज्जर। ग्वालीसन रोड स्थित होटल में एक महिला की हत्या के मामले में आरोपी पति अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को अभी तक इस मामले में सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन टीमों का गठन किया है। इसमें थाना सदर, क्राइम और सीआईए की टीमें इसमें गठित की गई है। वहीं पुलिस ने बोर्ड के द्वारा मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवाया है।
सोमवार को पुलिस को ग्वालीसन रोड पर स्थित होटल में एक महिला का शव होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी। वहीं उसके बाद पुलिस ने शव को पहचान व पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया। मृतक महिला के नाम के अलावा अभी तक यह पहचान नहीं हो पाई है कि वह कहां की रहने वाली है। मृतका का नाम सुमन है। जो पिछले करीब एक माह से अपने पति रमेश के साथ ग्वालीसन रोड पर स्थित होटल में रह रही थी। वहीं मृतका के पति रमेश पर हत्या के आरोप हैं। जो अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद से ही फरार है। सीसीटीवी फुटेज में पति रमेश अपनी पत्नी को लकड़ी के डंडे से मारपीट करता नजर आ रहा है। पुलिस ने इस मामले में अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे के लिए शव गृह में रखवाया है।
वर्जन
पुलिस ने इस मामले में तीन टीमों का गठन किया गया। कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद पहचान के लिए शव गृह में रखवाया है। जो भी इसमें आरोपी है, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कृष्ण कांत, थाना प्रभारी, सदर थाना झज्जर