फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police failed to free the city from jam

Rohtak News: शहर को जाम मुक्त करने में पुलिस नाकाम

Thu, 15 Jun 2023 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Police failed to free the city from jam
रोहतक। शहर को जाम मुक्त करने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। इसमें सबसे बड़ी समस्या मुख्य बाजारों में पार्किंग का न होना और जहां पार्किंग है, वहां वाहनों का पार्किंग में न खड़ा किया जाना शामिल है। बाजारों के अलावा सड़कों पर अतिक्रमण जाम की मुख्य समस्या बना हुआ है। इस जाम में आमजन ही नहीं एंबुलेंस, पीसीआर व वीवीआईपी की गाड़ियां भी फंसती हैं।
विज्ञापन

भिवानी स्टैंड, माल गोदाम रोड, रेलवे रोड, झज्जर रोड, गोहाना अड्डा, सिविल रोड, मॉडल टाउन, सरकुलर रोड, शीला बाइपास, मेडिकल मोड, सुखपुरा चौक, गांधी कैंप आदि स्थानों पर रोजाना जाम लगना मुख्य समस्या है। स्थिति यह है कि कोर्ट परिसर, लघु सचिवालय के बाहर भी जाम लगा रहता है। यहां सड़क के एक तरफ पार्किंग बना दी गई है। बाजारों में दुकानों के बाहर लगी फड़ी अतिक्रमण का मुख्य कारण है। इसके अलावा सड़क किनारे खड़े वाहन भी जाम की समस्या को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के फार्मूले पर नहीं किया काम
नगर निगम व पुलिस प्रशासन के बीच अतिक्रमण हटाने को लेकर एक बैठक हुई थी, इसमें फार्मूला तैयार किया गया था कि निगम पुलिस को चार मोटरसाइकिल व उन पर एक-एक कर्मचारी देगा। ये कर्मचारी पुलिस के साथ बाजारों में घुमेंगे और अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देने के बाद उनका चालान करेंगे। पुलिस कप्तान उदय सिंह मीना का तबादला होने के बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। जबकि नगर निगम ने पुलिस विभाग को मोटरसाइकिल देने के साथ तीन अलग-अलग रूट बना कर दिए थे। इनसे कब्जा हटवाया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगत सिंह पार्किंग में नहीं बाहर होते हैं वाहन खड़े
पुलिस ने किला रोड के दोनों ओर बेरिकेड्स लगाकर बाजार में लगने वाला जाम तो बचा लिया है, लेकिन भगत सिंह पार्किंग के बाहर जाम लगने लगा है। यहां कोई पार्किंग के अंदर वाहन खड़ा नहीं करता। गौरतलब है कि यह पार्किंग शुरू से ही विवादों में रही है।

पुलिस कप्तान से बात हुई है। अतिक्रमण हटवाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए पुलिस को तीन रूट देने के अलावा मोटरसाइकिल भी दी गई हैं।
- मनमोहन गोयल, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed