{"_id":"68123ed4358331bdd20cc170","slug":"5-youths-attacked-hotel-owner-in-fatehabad-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना न देने पर होटल में तोड़फोड़: 5 युवकों ने होटल मालिक पर किया हमला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना न देने पर होटल में तोड़फोड़: 5 युवकों ने होटल मालिक पर किया हमला, केस दर्ज
Wed, 30 Apr 2025 08:48 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 30 Apr 2025 08:48 PM IST
सार
फतेहाबाद में होटल मालिक से शरारती तत्वों ने मारपीट कर दी। इस वारदात में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मारपीट मामले में पांच लोग गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद में भूना पुलिस ने एक होटल में हमला कर तोड़फोड़ करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान कुलविन्द्र उर्फ काला निवासी भूना, दीपक उर्फ दीपा निवासी धारसूल, सुमित उर्फ बिन्डा निवासी जांडली खुर्द, सुशील पुनिया उर्फ शीलू निवासी जांडली खुर्द व सलिन्द्र उर्फ कृष्ण निवासी जांडली खुर्द के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगे।
विज्ञापन
पुलिस ने 29 अप्रैल को बीन्टू पुत्र श्रीराम निवासी जांडली कलां की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार देर रात को आरोपी उसके होटल पर आए और खाना देने को लेकर उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। इन लोगों ने होटल मालिक व उसके कर्मचारी सोनू पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद होटल के अंदर तोड़-फोड़ की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया और जांच अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। पकड़े गए आरोपियों में से एक सुशील उर्फ शीलू पर 7 मामले दर्ज हैं। आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ काला पर तीन मामले व आरोपी सुमित पर एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: चंद सेकेंड में पूरा परिवार खत्म: अंबाला में गिरी मकान की छत, पति-पत्नी की मौत, नहीं बच सका पांच साल का नूर
विज्ञापन