{"_id":"63d55f0439e49923686f6e05","slug":"police-detained-naveen-jaihind-before-amit-shah-rally-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: शाह की रैली से पहले नवीन जयहिंद को पुलिस ने लिया हिरासत में, शाह की रैली में जाने का किया था एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: शाह की रैली से पहले नवीन जयहिंद को पुलिस ने लिया हिरासत में, शाह की रैली में जाने का किया था एलान
Sat, 28 Jan 2023 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:14 PM IST
सार
रोहतक में रात आठ बजे भारी संख्या में पुलिस बल सेक्टर छह स्थित बाग में पहुंचा। जयहिंद ने सरपंचों के बीच जसिया में शाह की रैली में जाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
नवीन जयहिंद को हिरासत में लेकर जाती पुलिस की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह की हरियाणा के गोहाना रैली को लेकर शनिवार रात पुलिस ने रोहतक में सेक्टर छह स्थित बाग को घेर लिया। गृहमंत्री की रैली के चलते पहले बाग में ही नवीन जयहिंद को नजरबंद कर दिया गया। इसके बाद सीआईए की टीम जयहिंद को अपने साथ ले गई। एसपी उदय सिंह मीना का कहना है कि नवीन जयहिंद को एहतियात के तौर पर हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस टीम टीम सेक्टर छह पहुंची। बाग में रह रहे नवीन जयहिंद का घेराव करते हुए उन्हें वहीं नजरबंद कर दिया। इसके बाद न तो कोई बाग से बाहर जा सका, न कोई अंदर प्रवेश कर पाया। पुलिस पहरे के चलते मीडिया कर्मियों को भी देर रात बाहर से ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन
इसके चलते नवीन जयहिंद से बातचीत नहीं हो पाई। बाद में पुलिस नवीन को अपने साथ ले गई। इससे पहले नवीन जयहिंद जसिया में हुई सरपंचों की प्रदेशस्तरीय रैली में पहुंचे और गोहाना में रविवार को होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन