{"_id":"66945b6fa6014f575200eac4","slug":"police-detained-500-block-councilors-who-were-going-to-submit-memorandum-to-the-chief-minister-rohtak-news-c-17-roh1020-463678-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे 500 ब्लॉक पार्षदों को पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे 500 ब्लॉक पार्षदों को पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
रोहतक। संयुक्त ब्लॉक समिति हरियाणा ने रविवार को जसिया स्थित चौधरी छोटूराम धाम में शांतिपूर्ण बैठक का आयोजन किया। यहां करीब 500 पार्षदों ने मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया। सीएम से मिलने जाते समय पुलिस ने इन्हें जसिया के पास ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद सीएम के शहर में रहने तक सभी को नजरबंद रखा गया। सीएम के जाने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
ब्लॉक पार्षद खुशी राम सांघी ने बताया कि सभी पार्षद मुख्यमंत्री से मिलने के लिए रोहतक की तरफ निकले तो पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया। इसके बाद सभी पार्षदों ने अपनी मांगों वाले बैनर व मुख्य्मंत्री को दिए जाने वाले ज्ञापन को लेकर पैदल मार्च शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने सभी पार्षदों को हिरासत में ले लिया। पार्षदों ने पुलिस अधिकारियों से निवेदन किया, लेकिन उन्होंने बात सुने बगैर ही पार्षदों को जबरन बसों में डालना शुरू कर दिया। पुलिस ने सभी को शाम तक नजरबंद करके रखा। इस मौके सुनील योगी, प्रमोद आर्य छाया, दलवीर कान्ही, कर्मबीर रिठाल, ढीलू कलोई, सोनू कलोई, आशीश करौथा, मदन मुंगान व अन्य ब्लॉक पार्षद उपस्थित रहे।