फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police came out to crack down on drug abuse, made some run and some do sit-ups

Rohtak News: नशे पर नकेल कसने निकली पुलिस, किसी को दौड़ाया किसी से कराई उठक बैठक

Wed, 04 Dec 2024 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police came out to crack down on drug abuse, made some run and some do sit-ups
04सीटीके16..इंद्रा काॅलोनी में नशा रोकने के लिए लोगो से बातचीत करती पुलिस। संवाद
रोहतक। नशे पर नकेल कसने के लिए बुधवार सुबह से ही पुलिस टीम ने एक विशेष जांच अभियान चलाया। इंदिरा कॉलोनी समेत कई इलाकों में नशा खरीदने व तस्करी करने वालों की धरपकड़ शुरू की। जांच में कुछ लोगों के पास नशे में उपयोग होने वाली सामग्री मिली तो पुलिसकर्मियों ने किसी से उठक बैठक लगवाई तो किसी को दौड़ाया। बुधवार को पुलिस ने नशे की रोकथाम को लेकर जांच अभियान चलाया। इसके तहत इंदिरा कॉलोनी में सुबह से ही नशे के सौदागरों पर नजर रखी गई। नशा सप्लाई करने, खरीदने वाले व संदिग्धों की धरपकड़ शुरू की गई।
विज्ञापन

पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ युवकों की तलाशी ली। इस दौरान कुछ लोगों के पास नशीला पदार्थ बरामद हुआ। कम मात्रा में नशा मिलने के चलते युवाओं से उठक बैठक करवाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया। रेलवे ट्रैक व सुनसान जगह पर नशा कर रहे युवाओं को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दौड़ाया।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी निवासी निर्मल का कहना है कि अधिकारियों के आदेश पर नशा रोकने के लिए पुलिस की टीम को इंदिरा कॉलोनी में तैनात किया गया था। इसके बाद भी नशा के सौदागर कारोबार कर रहे था। इसकी शिकायत कॉलोनी के निवासी ने मंगलवार को एसपी से की थी। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सुबह से नशा लेने आ रहे युवाओं के खिलाफ कार्रवाई करना शुरु कर दिया। पुलिस कार्रवाई में कुछ के पास नशे में उपयोग होने वाली सामग्री भी बरामद की। जिनको को पुलिस कर्म सिटी थाने ले गया। हालांकि सिटी थाना प्रभारी ने युवकों को थाने लाने की बात से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे रोकने के लिए एसपी साहब के आदेश पर इंद्रा कालोनी में पुलिस टीम तैनात की गई है। टीम आते-जाते लोगों की तलाशी लेती रहती है। लेकिन पुलिस टीम की ओर से बुधवार को किसी भी युवक को नशे की सामग्री समेत थाना नहीं लाया गया है। निश्चित सामग्री लाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
रवींद्र सिह, प्रभारी, शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed