{"_id":"66284bd420ade2b9ed09b067","slug":"police-beat-up-four-youths-police-station-also-got-cleaned-rohtak-news-c-17-roh1020-408712-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चार युवकों को पुलिस ने पीटा, थाना भी साफ कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चार युवकों को पुलिस ने पीटा, थाना भी साफ कराया
विज्ञापन
54.... पुलिसकर्मियों की पिटाई से कमर पर बने निशान दिखाता पीड़ित युवक।
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। शहर के शिवाजी कॉलोनी थाने व पार्क में चार लोगों से सफाई कराने और उन्हें बुरी तरह पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने पुलिस पर शहर छोड़ने की धमकी देने का भी आराेप लगाया है। इधर, थाना प्रभारी ने शराब पीने पर चारों को पकड़ने की बात कही है।
झज्जर चुंगी पर रहने वाले हरिओम का आरोप है कि उसे और उनके साथी विजय, अनिल व सोनू को मंगलवार सुबह 6 बजे घर से उठा लिया गया। आरोप है कि 18 हजार रुपये भी ले लिए। खुद को दरोगा बता रहे व्यक्ति ने थाने व पार्क में सफाई कराई।
बाद में चारों को बुरी तरह पीटा। पिटाई के बाद चारों युवकों के शरीर पर चोट के निशान बन गए। उठना-बैठना तक मुश्किल हो गया है। हमें बगैर किसी कारण पीटा व यहां से भाग जाने की धमकी दी है। युवकों का कहना है कि वह सभी हलवाई का काम करते हैं।