{"_id":"68165c6c255b0de83f0b7ae3","slug":"police-arrested-naib-tehsildar-from-rohtak-in-bribery-case-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: रिश्वत मामले में पुलिस ने नायब तहसीलदार को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: रिश्वत मामले में पुलिस ने नायब तहसीलदार को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Mon, 05 May 2025 01:42 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 05 May 2025 01:42 AM IST
सार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने रिश्वत के मामले में एक नायब तहसीलदार को गिरफ्तार किया है। रिश्वत का यह मामला अक्टूबर 2024 का था। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शनिवार को रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर छह माह पहले केस दर्ज किया गया था। आरोपी ने उसी समय से कोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी लेकिन अब कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया है। शनिवार को एसीबी की टीम ने नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार को काबू कर अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
दुकानदार से मांगी थी रिश्वत
कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। उक्त आरोपी ने डीड राइटर के माध्यम से दुकानदार से 1.80 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। हालांकि उसी दौरान आरोपी डीड राइटर को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
साल 2024 का है मामला
डीएसपी सोमवीर सिंह ने बताया कि रोहतक के एक दुकानदार आनंद को अपनी दुकान की डीड करवानी थी। इसके एवज में नायब तहसीलदार ने 1.80 लाख रुपये मांगे थे। यह रिश्वत डीड राइटर साहिल के माध्यम से मांगी गई थी। शिकायत के बाद एक लाख रुपये के साथ साहिल को 9 अक्तूबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि नायब तहसीलदार मौका पाकर भाग गया था, लेकिन बाद में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की याचिका दायर की गई। याचिका खारिज होते ही इंस्पेक्टर भगत सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई और आरोपी को तहसील कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Accident: स्कूल बस की चपेट में आया चौकीदार, हुई मौत