फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police arrested 8 youths including women with liquor from different places

विभिन्न स्थानों से पुलिस ने शराब के साथ महिला समेत 8 युवक किए गिरफ्तार

Fri, 03 Jun 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 8 youths including women with liquor from different places
रोहतक। जिले में नशे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस ने बुधवार को रात अलग-अलग आठ स्थानों पर छापे मार कर शराब की बोतलों सहित एक महिला और आठ युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 129 शराब की बोतलें बरामद की गई। सभी आरोपियों पर संबंधित पुलिस थानों में आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सिटी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान गढ़ी मोहल्ला निवासी साजन को अलग-अलग मार्का की शराब की 60 बोतलों समेत गिरफ्तार किया। वहीं इंद्रा कॉलोनी चौकी पुलिस ने जींद के राजपुरा गांव निवासी महिपाल को शराब के 44 पव्वों सहित गिरफ्तार किया। लाखनमाजरा थाना पुलिस ने चिड़ी गांव निवासी अशोक को शराब की 10 बोतलों सहित गिरफ्तार किया। सांपला थाना पुलिस ने गाजियाबाद के निखिल को सात बोतल शराब सहित पकड़ा। काहनौर चौकी पुलिस ने काहनौर गांव निवासी कुंती को 10 बोतल शराब के साथ पकड़ा। वहीं निंगाना वासी संजय उर्फ सुरेंद्र को 11 बोतल शराब समेत पकड़ा गया। बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने मोखरा गांव के युवक प्रदीप को 10 बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

24 बोतल शराब सहित एक काबू
महम। पुलिस की टीम ने एक युवक को अवैध रूप से रखे शराब सहित गिरफ्तार किया है। युवक से कुल 24 बोतल शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। प्रभारी थाना महम निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही प्रवीण के नेतृत्व में शहर पुलिस चौकी महम की टीम गोहाना मोड़ महम पर गश्त में मौजूद थी। गश्त के दौरान सूचना के आधार पर छापे मार कर बेरी रोड किशनगढ़ गली में स्थित परचून की दुकान के सामने खड़े युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान राजकुमार उर्फ राजू निवासी नजदीक बेरी रोड किशनगढ़ महम के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 24 बोतल शराब बरामद हुई है। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed