फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police also targeted online thugs, cheated Rs 1.99 lakh from ASI

पुलिस भी ऑनलाइन ठगों के निशाने पर, एएसआई से ठगे 1.99 लाख रुपये

Tue, 13 Apr 2021 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Police also targeted online thugs, cheated Rs 1.99 lakh from ASI
ऑनलाइन ठगी करने वालों को पुलिस का भी खौफ नहीं है। शायद यही वजह है कि पीटीसी सुनारिया में तैनात एएसआई को अपना शिकार बनाया है। ठगों ने फोन कॉल व व्हाट्सएप के जरिये 1.99 लाख रुपये अपने खातों के डलवा ली। इसके लिए उसे सिम कार्ड लक्की ड्रा में चयन होने की जानकारी देते हुए कैश अवॉर्ड निकलने का लालच दिया। पुलिस का यह जवान लालच में फंस कर अपने रुपये गंवा बैठा।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी पुलिस चौकी को दी शिकायत में शेर विहार कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने कहा है कि वह पुलिस विभाग में बतौर एएसआई पीटीसी सुनारिया में तैनात है। उसे 10 अप्रैल 2021 को करीब 11:30 बजे किसी ने कॉल किया। मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने कहा कि मैं कौन बनेगा करोड़पति की मुख्य शाखा मुंबई से बोल रहा हूं। आप रेहान पटेल प्रबंधक से व्हाट्सएप नंबर 7880678399 पर कॉल करें। आपकी लाटरी सिम कार्ड लक्की ड्रा में चयन हुआ है। इस पर मैने व्हाट्सएप नंबर 7880678399 पर कॉल की। कॉल रिसीव करने वाले ने बताया कि आपका सिम कार्ड लक्की ड्रा में चयन हुआ है। मैंने कहा कि आप फेककॉल तो नहीं कर रहे हैं। इस पर उसने कहा कि मैं रेहान पटेल मैनेजर कौन बनेगा करोड़पति बैंक मुंबई से बात कर रहा हूं। इसमें कोई फेक वाली बात नहीं है। अभी मैं आपकी बात राणा प्रताप सिंह डायरेक्टर कौन बनेगा करोड़पति कंपनी से कराता हूं। उसने काल डायरेक्टर को फारवर्ड कर दी। जब उससे कहा कि आप फ्राड तो नहीं कर रहे, तो उसने व्हाट्सएप पर अपनी पहचान के लिए अपना आधार कार्ड एवं केबीसी मेन हेड ऑफिस मुंबई का पहचान पत्र भेजा।
विज्ञापन

उसने कहा कि मैं आपको एक अकाउंट नंबर भेज रहा हूं आप उसमें 15250 रुपये डाल देना। उसने एसबीआई खाते का नंबर व आईएफसी कोड भी भेजा। इस कारण अपने साथी के गुगल पे के जरिये 15250 रुपये उन्हें भेजे। मैने उन्हें यह लॉटरी कैश नहीं कराने की बात कही तो व्हाट्सएप पर कॉल आई। कौन बनेगा करोड़पति से अनिता वर्मा नामक महिला ने कहा कि आप अपना लक्की ड्रा कैश क्यों नहीं करवा रहे हैं। मैने उसे मना किया तो उसने कहा कि यह फेक नहीं है। आप इसे अपने खाते में कैश करा लो। अपने खाते की कापी की फोटो प्रति व्हाट्सअप पर भेज दो। मैने अपने बैंक की पासबुक व अपना फोटो भेज दिया। इसके बाद उन्होंने अपने व्हाट्सएप से एक लाटरी का फोटो भेजा। इस पर सरकारी फीस 38 हजार रुपये फोन पे प्रेम चंद्रा को भेजने के लिए कहा। यह राशि भेजने के बाद उन्होंने कहा कि फोन पे सीता देवी के मोबाइल पर 50 हजार रुपये भेजो। यह रकम मिलने पर उन्होंने जैक पॉट आयकर भारत लिखा फोटो भेजते हुए कहा कि आपके खाते में इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर नहीं हो सकती है। यह बचत खाता है। इसे करंट खाते में तब्दील करने के लिए 95 हजार रुपये फीस जमा करानी पडे़गी। इसके लिए एक खाता भेज रहे हैं। इसमें राशि डालकर स्लिप की फोटो कापी भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी बात मानते हुए मैने 38 हजार रुपये एटीएम से व शेष 58 हजार रुपये घर पर रखे थे, मनी ट्रांसफर शॉप दी पांशु गुप्ता के खाते में बारी-बारी से कुल 96 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद न्यू दिल्ली केबीसी ब्रांच से अनीता वर्मा ने व्हाट्सएप नंबर 9130454227 से काल आई कि आपका सारा काम हो गया है। आप हमारे आफिसर की मिठाई के लिए 55 हजार रुपये एसबीआई निकलेश मीना के खाते में और भेज दो। आपके खाते में ड्रा का सारा कैश ट्रांसफर कर दिया जाएगा। जब मैने उससे इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि आप कल 12 बजे तक यह राशि जमा करा देना। हम आपके लक्की ड्रा की सारी रकम आपके खाते में भेज देंगे। अगले दिन 11 अप्रैल की सुबह करीब दस बजे व्हाट्सअप पर फिर काल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि आप अपनी लाटरी को कैश क्यों नहीं करा रहे। मैंने उन्हें मना कर दिया। इसके बाद करीब साढ़े दस बजे अनीता वर्मा की कॉ आई कि आप अपना लक्की ड्रा क्यों नहीं कैश करा रहे। आप 55 हजार रुपये आपको भेजे गए खाते में जमा करा कर ड्रा कैश कराएं। मैने उसे भी मना कर दिया। इन अज्ञात व्यक्तियों का पता लगाकर कानूनी कार्रवाई की जाए। इन्होंने मेरे साथ एक लाख 99 हजार 250 रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस का कहना है कि धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed