फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Poles in MDU mess, Jhajjar's young man who came to meet his brother was beaten even though he was unconscious

Rohtak News: एमडीयू की मेस में चले डंडे, भाई से मिलने आए झज्जर के युवक को बेहोश होने पर भी पीटा

Sat, 19 Aug 2023 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Poles in MDU mess, Jhajjar's young man who came to meet his brother was beaten even though he was unconscious
रोहतक। एमडीयू की मैस में वीरवार को खाना खाने के दौरान दो पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें भाई से मिलने विवि आए झज्जर जिले के गांव अहरी के युवक मनीष को दूसरे पक्ष ने बेहोश होने पर भी डंडों से पीटा। इस संबंध में पीजीआई थाने में छात्र सागर मलिक व शिवम यादव सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में झज्जर जिले के गांव अहरी निवासी मनीष ने बताया कि उसका भाई रोहित एमडीयू से लाइब्रेरी साइंस में एमए कर रहा है। वह भाई से मिलने उदयगिरी हॉस्टल नंबर पांच में आया था। दोनों भाई रात करीब सवा आठ बजे खाना खाने के लिए हॉस्टल के मैस में गए। उन्होंने सुपरवाइजर से खाना खाने के लिए जगह पूछी। इस पर मैस सुपरवाइजर बदतमीजी करने लगा। इसी बीच वहां पर छात्र सागर मलिक भी आ गया। वह खुद को मैस कमेटी का सदस्य बताकर गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी। वह अपने भाई के साथ खाना लेकर दूर बैठ गया। इसी बीच सागर मलिक ने अपने साथी शिवम यादव को बुला लिया। साथ में 15 से 20 युवक भी आ गए। आरोपियों ने दोनों भाईयों से मारपीट शुरू कर दी। मैस सुपरवाइजर ने भी उनको नहीं रोका। आरोपी लोहे की राड व डंडों से पीटते रहे। वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद भी आरोपियों ने डंडे से पीटते रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed