{"_id":"6a919ceac030df689002ecb5","slug":"pm-shri-kendriya-vidyalaya-receives-certificate-for-outstanding-performance-in-official-language-implementation-rohtak-news-c-17-ali1038-911532-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को मिला राजभाषा में उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को मिला राजभाषा में उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाणपत्र
Fri, 28 Aug 2026 08:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 28 Aug 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
09-नई दिल्ली के एक होटल में राजभाषा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रमाण-पत्र प्राप्त करतीं पीए
रोहतक। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ने राजभाषा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संसदीय राजभाषा समिति की प्रथम उप-समिति के निरीक्षण में विद्यालय को उत्कृष्ट प्रमाणपत्र प्रदान किया गया है। नई दिल्ली के एक होटल में संसदीय राजभाषा समिति की ओर से 24 व 25 अगस्त को 24 संस्थानों और विभागों का निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दो दिवसीय कार्यक्रम में लोकसभा, राज्यसभा के सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों ने शिरकत की। सभी संस्थानों ने हिंदी के प्रचार-प्रसार और राजभाषा के क्रियान्वयन से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई जिसका सांसदों ने अवलोकन किया। प्रत्येक संस्थान को प्रश्नावली के आधार पर राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन पर 30 मिनट का प्रेजेंटेशन और प्रश्नोत्तर सत्र का मौका दिया गया।
इसमें पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 24 संस्थानों में से रोहतक के विद्यालय को उत्कृष्ट प्रमाणपत्र मिलना गौरव की बात है। प्राचार्य परमजीत कौर ने कहा कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार की निष्ठा, सामूहिक प्रयास और प्रतिबद्धता का प्रमाण है। संवाद