{"_id":"6612dd7482b4f3e54901048f","slug":"plots-littered-with-garbage-drains-blocked-population-of-15-thousand-reduced-jhajjar-news-c-200-1-ro21001-106658-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कूड़े से अटे प्लॉट, नाले जाम, 15 हजार की आबादी हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कूड़े से अटे प्लॉट, नाले जाम, 15 हजार की आबादी हलकान
Sun, 07 Apr 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
छोटूराम नगर पड़ी गंदगी को दिखाते निवासी। संवाद
बहादुरगढ़। नवरात्र का त्योहार नजदीक है लेकिन रामनगर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। यहां खाली प्लॉट में गंदगी अटी है और सफाई न होने से नाले जाम। इस समस्या से यहां की 15 हजार की आबादी परेशान है।
गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। नौ अप्रैल से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसके बाद भी सफाई को लेकर नगर परिषद ध्यान नहीं दे रहा है। ऐसे में बीमारियां फैलने का खतरा लोगों को सताने लगा है। लोगों की समस्याओं की तरफ न तो नेता ही ध्यान दे रहे हैं और न ही नगर परिषद के अधिकारी। कालोनीवासियों का कहना है कि अधिकारियाें को समस्या पर ध्यान दिलाने के लिए पत्र दिए जा रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
-ब्रजमोहन का कहना है की हमारे घर के सामने गंदा पानी भरा हुआ है। जिससे अब गर्मी के मौसम में मक्खी मच्छर पैदा हो रहे हैं और हमें परेशानी का सामना करना पड़़ रहा है।
विज्ञापन
-दीपक का कहना है कि घर के बाहर गंदगी में खडा होना मुश्किल हो रहा है। घर से निकलते समय नाक पर रुमाल रखना पड़ता है। अनेकों बार समस्या के समाधान की मांग अधिकारियों और नेताओं से की गई। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
-विनोद का कहना है कि चार साल से इस समस्या का सामना कर रहे हैं। इसी इंतजार में है कि कभी यहां से गंदगी साफ होगी। नेताओं को भी यहां दौरा करना चाहिए और लोगों की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
-सुदामा का कहना है कि गली में पानी भरा रहने की वजह से घरों के बाहर नहीं बैठा जा सकता। न ही बच्चे यहां खेल सकते हैं।
वर्जन...
वार्ड 10 में आठ सफाई कर्मचारी हैं। जिसमें से एक-दो आते नहीं है। इसके लिए अधिकारियों से कहा गया है और जहां भी सफाई नहीं हो रही, वहां सफाई करवाई जाएगी।
-राजकुमारी धाकरे, पार्षद, वार्ड 10