{"_id":"69c583232d6a78f7080e9979","slug":"playwrights-and-theatre-artists-will-guide-students-in-theatrical-dialogues-and-discussions-rohtak-news-c-17-roh1020-830121-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नाट्य संवाद व परिचर्चा में नाटककार व रंगकर्मी करेंगे छात्रों का मार्गदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नाट्य संवाद व परिचर्चा में नाटककार व रंगकर्मी करेंगे छात्रों का मार्गदर्शन
विज्ञापन
रोहतक। देश के प्रसिद्ध नाटककार व रंगकर्मी शुक्रवार को दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) में पहुंचेंगे। ये वर्ल्ड थिएटर डे पर होने वाले नाट्य संवाद व परिचर्चा में शिरकत कर छात्रों का मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान डिजिटल मीडिया व तकनीक का प्रभाव विषय पर फिल्म एवं टेलीविजन विभाग के स्टूडियो में परिचर्चा कराई जाएगी।
फिल्म एवं टेलीविजन विभाग के एफसी महेश टीपी ने बताया कि सुपवा पहुंचने वालों में पद्मश्री प्रो. वामन माधवराव केंद्रे, नाटककार व लेखक डॉ. प्रताप सहगल, रंगकर्मी व नाट्य प्रशिक्षक डॉ. मृत्युंजय प्रभाकर शामिल हैं। पद्मश्री वामन केंद्रे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी), दिल्ली के निदेशक भी रह चुके हैं। इन्हें अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद की ओर से संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, बोस्टन, हॉस्टन और फिलाडेल्फिया में कार्यशालाओं का आयोजन के लिए आमंत्रित किया गया था। संवाद