{"_id":"69d17fb0aae370925d0b1ff9","slug":"players-showcased-their-skills-in-sports-nurseries-rohtak-news-c-17-roh1020-835096-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
विज्ञापन
32-जसिया में हैंडबॉल व कुश्ती के ट्रायल ट्रायल में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी। स्रोत: ग्रामीण
रोहतक। जिले की नर्सरियों में खिलाड़ियों ने शनिवार को अलग-अलग खेलों में अपना हुनर दिखाया। नई नर्सरियों में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल प्रक्रिया की गई। सुंडाना में खो-खो व कबड्डी के लिए खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया।
कोच कृष्ण कुमार ने बताया कि राजकीय कन्या उच्च विद्यालय सुंडाना में खो-खो खेल के ट्रायल के लिए 54 महिला खिलाड़ियों ने व कबड्डी की ट्रायल के लिए 62 लड़कियों ने भाग लिया। इसमे से 25-25 महिला खिलाड़ियों का खो-खो व कबड्डी के लिए चयन किया गया। वहीं दोनों खेलों में 10-10 महिला खिलाड़ियों के नाम प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
खरैंटी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह 9 बजे टेबल टेनिस के ट्रायल हुए। जेड ग्लोबल लान टेनिस नर्सरी के कोच अजय ने बताया कि दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक 40 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया जिसमें से 35 का चयन किया गया। जसिया के सरपंच ओम प्रकाश ने बताया कि हैंडबॉल व कुश्ती के लिए रखे गए ट्रायल में 150 बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें 25-25 बच्चे चयनित किए गए।