फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Players of the district performed brilliantly in the 38th National Games

Rohtak News: 38वें राष्ट्रीय खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन

Sat, 15 Feb 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 15 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Players of the district performed brilliantly in the 38th National Games
रोहतक। उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में का शुक्रवार को अंतिम दिन रहा। इसमें जिले के खिलाड़ियों ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। अगल-अलग खेल इवेंट में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण पदक समेत 12 पदकों पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए खिलाड़ियों ने कुश्ती, हैडबॉल, जूडो, तीरंदाजी, कबड्डी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें 87 किलोभार वर्ग ग्रीको रोमन में सुशील कुमार ने स्वर्ण पदक, 86 किलोभार वर्ग फ्री स्टाइल में अमन सिहाग ने कांस्य पदक, 97 किलोभार वर्ग फ्री स्टाइल में नितेश मलिक ने कांस्य पदक व 74 किलोभार वर्ग में जयदीप नरवाल ने स्वर्ण पदक जीता है। हेंडबॉल खेलों में प्रदेश की टीम में शामिल सुजाता वे सुमन ने कांस्य पदक जीता है। जूडो खेलों में 100 किलोभार में रोहित अहलावत ने स्वर्ण पदक, गर्वित हुड्डा ने रजत पदक व कुनाल ने 90 किलोभार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं। तीरंदाजी में पारस हुड्डा ने रजत पदक, मिक्स टीम रिकर्व तीरंदाजी में रजत पदक, अक्षय राठी ने कांस्य पदक, शशि खासा ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन


वर्जन
38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में किया गया था। इन खेलों में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आगे आने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों से अच्छे प्रर्दशन की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र दहिया, जिला खेल अधिकारी, राेहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed