फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   plat, house tax, development tax, nagar nigam, rohtak, economical spend

नगर निगम ने साढ़े 25 रुपये खर्च कर भेजा उद्योगपति को 1 रुपये का बिल

Mon, 27 Feb 2017 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 27 Feb 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
plat, house tax, development tax, nagar nigam, rohtak, economical spend
उद्योगपति का वकील बेटा भी बिल जमा करवाने पर अड़ा, निगम में आकर कटवाई रसीद - फोटो : amar ujala
नगर निगम की टैक्स ब्रांच ने एक और कारनामा किया है। साढ़े 25 रुपये खर्च करके ब्रांच की ओर से 1 रुपये का बिल बनाकर उद्योगपति सुशील कुमार के नाम भेज दिया। बिल पाकर हैरान सुशील के बेटे एवं वरिष्ठ वकील दीपक भारद्वाज रविवार को निगम की ब्रांच में पहुंचे और 1 रुपया जमा करवाकर रसीद ली।
विज्ञापन


जिला बार के सीनियर वकील दीपक भारद्वाज ने बताया कि ओल्ड एचएसआईडीसी में औद्योगिक इकाई है, जिसका कामकाज उनके पिता सुशील शर्मा देखते हैं। निगम की ओर से साल 2016-17 का बिल 3750 रुपये बनाकर भेजा गया था, जिसे 31 जुलाई 2016 को जमा करवा दिया गया। अब दो सप्ताह पहले निगम की ओर से फिर प्रॉपर्टी टैक्स का बिल मिला। इसमें 1 रुपया बैलेंस बताया गया। वे रविवार को निगम की टैक्स ब्रांच में पहुंचे और बिल जमा करवाया।
विज्ञापन


छह माह बाद भी रिकार्ड अपडेट नहीं

दुर्गा कालोनी निवासी सुशील शर्मा के घर का बिल उनके पिता श्रीप्रकाश के नाम से आता है। निगम की ओर से 2016-17 का बिल सात माह पहले भेजा गया था, जिसे 30 अगस्त को निगम की ब्रांच में जमा करवा दिया गया। अब दोबारा ब्रांच के अंदर आकर पूछा तो रिकार्ड में जमा करवाई गई राशि दर्शाई नहीं गई। उपभोक्ता ने पुरानी रसीद की कापी दी, तब जाकर रिकार्ड की दोबारा से जांच पड़ताल हुई। इंट्री मिलने के बाद रिकार्ड अपडेट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्लॉट का बनाकर भेज दिया बिल

नेहरू कॉलोनी निवासी अशोक कुमार ने बताया कि उसका कॉलोनी में खाली प्लॉट पड़ा है। इसके बावजूद निगम की ओर से 475 रुपये का बिल बनाकर भेज दिया। अब बिल ठीक करवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।

एटीपी ने ली क्लास, लापरवाही न बरतें कर्मचारी

रविवार को छुट्टी के दिन एटीपी केके वार्ष्णेय नगर निगम कार्यालय पहुंचे। पहले फाइल निकाली, इसके बाद टैक्स ब्रांच के अधिकारी व कर्मचारियों की मीटिंग ली। साफतौर पर हिदायत दी कि सरकार की 25 प्रतिशत छूट का आम उपभोक्ताओं व निगम को पूरा लाभ होना चाहिए। इसलिए गंभीरता से ड्यूटी करें।

तीन दिन में आए 22 लाख, ओल्ड आईडीसी में भी काउंटर

नगर निगम की टैक्स ब्रांच में पिछले तीन दिन के अंदर 22 लाख रुपये टैक्स जमा करवाया जा चुका है। अब दो दिन सोमवार व मंगलवार को ओल्ड आईडीसी में टैक्स काउंटर लगाया जाएगा, जहां उद्योगपति अपना 2010-11 से 2016-17 तक का बकाया टैक्स जमा करवा सकते हैं।  

प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करवाने वालों के नाम होंगे सार्वजनिक

रविवार को टैक्स ब्रांच के अधिकारियों की मीटिंग में उन लोगों की सूची तैयार करने की हिदायत दी गई, जो कई साल से टैक्स नहीं जमा करवा रहे। अगर 28 फरवरी तक टैक्स जमा नहीं हुआ तो निगम सूची सार्वजनिक कर देगा। साथ में प्रॉपर्टी भी सील हो सकती है। साथ ही शहर में बिना निगम की एनओसी 226 टावर चला रही मोबाइल कंपनियों को नोटिस दिए गए हैं। उनके खिलाफ भी 1 मार्च से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, सहायक नगर योजनाकार नगर निगम   

टैक्स की गड़बड़ी ठीक करने के लिए तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उपभोक्ता का एक रुपये बकाया होगा। कंप्यूटर ने बिल निकाल दिया। हालांकि एक रुपये का बिल नहीं भेजा जाता है।
राजेंद्र अनेजा, जेएडटीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed