फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Plastic bottle crossing machine at railway station is out of order

Rohtak News: रेलवे स्टेशन पर प्लास्टिक बोतल क्रसिंग मशीन खराब

Sun, 08 Dec 2024 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Plastic bottle crossing machine at railway station is out of order
रोहतक। स्वच्छ स्टेशन स्वस्थ रोहतक के तहत स्टेशन को कचरा मुक्त करने के लिए रेलवे ने प्लास्टिक की बोतलों को नष्ट करने के लिए लाखों रुपये की लागत से दो मशीनें लगाई गई थी, ताकि यात्री इनका इस्तेमाल कर बोतलों को नष्ट कर सकें। दोनों मशीनें बंद पड़ी है और धूल फांक रही है। किसी तरह का मरम्मत कार्य भी इसमें नहीं किया जा रहा है। ऐसे में यात्री बोतलों को डस्टबीन में ही डाल रहे है।
विज्ञापन


एक साल पहले लगी मशीनों के रख-रखाव की जिम्मेदारी स्टेशन पर तैनात सफाई कर्मचारियों की तय की गई थी। वहीं रेलवे परिसर, प्लेटफार्म, विश्रामालय सहित अन्य जगहों पर बिखरी प्लास्टिक की बोतलों को इक्ट्ठा करेंगे और मशीन में डाल देंगें। इसके बाद बोतलें एक चूरे में तब्दील हो जाएंगी। इस सुविधा के तहत प्लास्टिक के कचरे को रेलवे स्टेशन से कुछ हद तक साफ किया जा सकेगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया जा रहा है। यात्री भी बोतलों को प्लेटफार्म पर लगी कुर्सियों पर ही रख कर चले जाते है। सफाई कर्मचारी भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
विज्ञापन


अधिकारियों की लापरवाई के कारण यह मशीनें चालू नहीं
यात्रियों का कहना है कि अधिकारी चाहें तो इन तीनों मशीनों को चालू करवा सकते है। लेकिन इनकी लापरवाई के कारण यह मशीने बंद पड़ी हुई है। विज्ञापन के लिए इन मशीनों पर लगी एलईडी चालू रहती है। लेकिन जिस उद्देश्य के लिए यह मशीनें लगाई गई थी, उस पर अधिकारियों द्वारा कोई काम नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन मशीनों को दिल्ली मुख्यालय की तरफ से ही लगवाया गया था। मशीनें खराब हैं, इसकी जांच करवाई जाएगी। मुख्यालय में बात कर इन्हें जल्द ही ठीक करवाया जाएगा।
बलराम मीणा, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed