फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pinky was ready to live together, Komal wanted to live separately with Ajay.

Rohtak News: पिंकी साथ रहने को थी तैयार, कोमल अजय के साथ रहना चाहती थी अलग

Fri, 20 Sep 2024 06:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Pinky was ready to live together, Komal wanted to live separately with Ajay.
हत्यारोपी अजय ने अपने बुआ के बेटे विनोद उर्फ केडी के जरिए पानीपत रोड स्थित सफीदों में एक मकान किराए पर लिया था। अजय की पत्नी पिंकी कुछ दिन यहां रहकर मायके गन्नौर चली गई थी। इस बीच कोमल उसके दोनों बच्चों आरव व अरनव के साथ मकान पर आकर अजय के साथ रहने लगी। पिंकी को जब इस बात की भनक लगी तो वह अचानक आ धमकी। यहां तीनों की आपस में बहस हुई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अजय की पत्नी पिंकी ने तो कोमल को अपने साथ रखने का समझौता कर लिया था, ताकि घर चलता रहे, लेकिन कोमल इसके लिए तैयार नहीं थी। अजय भी कोमल और पिंकी को साथ रखने पर सहमत हो गया था। कोमल चाहती थी अजय केवल उसके साथ रहे। इसके बाद 16 अगस्त को तीनों में झगड़ा हुआ, फिर अजय व पिंकी ने कोमल से पीछा छुड़वाने के लिए उसको और उसके बच्चों को ठिकाने लगाने का मन बना लिया। योजना के तहत कोमल व उसके बेटे आरव को गला दबाकर मौत के घाट उतारने के बाद बाथरूम में शव छिपा दिए। वहीं, दूसरे बेटे अरनव उर्फ कबीरा को मोहाली के जंगलों में अधमरा समझकर फेंक आए।
विज्ञापन

आरोपी अजय पर पहले से दर्ज है हत्या का केस
हत्याकांड के आरोपी अजय के खिलाफ रोहतक में के सूर्यनगर निवासी प्रवीन की हत्या का केस दर्ज है। इस मामले में आरोपी अजय अदालत से भगौड़ा घोषित हो चुका था। पुलिस भी आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed