फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Piles of garbage scattered across the city.

Rohtak News: शहर में लगे जगह-जगह गंदगी के ढेर

Sun, 06 Sep 2026 08:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 06 Sep 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage scattered across the city.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महम। नगर पालिका सफाईकर्मियों और फायर कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 32वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने अभी तक मांगों का समाधान नहीं किया है। आंदोलन से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सफाईकर्मी प्रधान संजय कागड़ा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को हटाने और एस्मा जैसे कानून लगाने का भय दिखा रही है। सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। हालांकि कर्मचारी किसी भी दबाव से पीछे हटने वाले नहीं हैं। वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें सरकार के सामने रख रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। फायर कर्मचारी प्रधान सोमबीर ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं को समझते हुए जल्द समाधान निकालने की अपील की। धरने में नगरपालिका से संजय सचिव, बबीता, भतेरी, सोनू, योगेश, सुरेश और विक्रम उपस्थित थे। फायर विभाग से संदीप मान, नीरज, प्रदीप, मंजीत और शीलू आदि कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed