{"_id":"672a41d0c5c60521bc01118d","slug":"pile-of-garbage-outside-herbal-park-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-115212-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हर्बल पार्क के बाहर लगा कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हर्बल पार्क के बाहर लगा कूड़े का ढेर
Tue, 05 Nov 2024 09:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 05 Nov 2024 09:33 PM IST
विज्ञापन
बेरी। कस्बे के पुराने जलघर के पास पालिका की तरफ से लाखों रुपये की लागत से बनाए गए हर्बल पार्क के सुंदरीकरण को धब्बा लग रहा है। पार्क के गेट के साथ कूड़े का ढेर लगा हुआ।
शहर के लोग स्वच्छ माहौल के बीच सैर तक नहीं कर पा रहे हैं। पार्क में घूमने जाने से पहले तो गेट पर पड़े कचरे के दर्शन करने पड़ते हैं।नगरपालिका बेरी में सफाई व्यवस्था को लेकर डोर-टू-डोर के कर्मचारी मिलाकर करीब 50 कर्मचारी लगे हुए है। लाखों रुपये सफाई व्यवस्था पर पालिका की तरफ से खर्च किए जाते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी बेरी कस्बे की बात करे तो यहां पार्क के बाहर लगे कूड़े के ढेर से पता चलता हैकि सफाई व्यवस्था ठप है।
बेरी निवासी मनीष ने बताया कि बेरी में गंदगी से नालियां अटी रहती हैं, जिससे नालियों का गंदा पानी सड़कों पर निकल जाता है। पालिका के अधिकारी समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं देते है। वार्ड नंबर-7 में पिछले कई दिनों से नालियां भरी हुई हैं। गंदा पानी सड़कों पर निकला रहता है।
विज्ञापन
वर्जन
हर्बल पार्क के बाहर गेट के पास कूड़े का ढेर पड़ा होने का मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही कूड़े के ढेर को उठवा दिया जाएगा। वहां पर एक डस्टबिन भी रखा जाएगा। स्थानीय लोग डस्टबिन में ही कूड़ा डाले। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
रोहित लोहचब, कनिष्ठ अभियंता नगर पालिका बेरी।