फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Physical counseling will continue till 19th for admission in PG courses

Rohtak News: पीजी कोर्स में दाखिले के लिए 19 तक चलेगी फिजिकल काउंसलिंग

Sun, 17 Aug 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 17 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Physical counseling will continue till 19th for admission in PG courses
जींद। पीजी कोर्स में पहली मेरिट लिस्ट के बाद खाली बची सीटों पर फिजिकल काउंसलिंग के तहत दाखिले हो रहे हैं। 19 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग के तहत हर रोज 100 रुपये लेट फीस भरकर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। शहर के राजकीय पीजी कॉलेज में विभिन्न संकायों में निर्धारित 280 सीटों में से 182 सीटों पर दाखिला हो चुका है जबकि 98 सीट खाली बची हुई हैं। कॉलेज में एमए हिंदी संकाय में दो और एमए अंग्रेजी विषय में आठ सीट खाली बची हुई हैं। जबकि अन्य संकायों में थोड़ी ज्यादा सीट खाली बची हुई हैं। पीजीडीए संकाय में 19, एमएससी गणित में 17, एमकॉम में 32 और एमए अर्थशास्त्र में 19 सीट खाली बची हुई हैं। 17 अगस्त को रविवार है। ऐसे में रविवार को अवकाश के चलते कॉलेजों में फिजिकल काउंसिलंग नहीं हो पाएगी। विद्यार्थियों के पास दाखिला लेने के लिए दो ही दिन बचेंगे।
विज्ञापन

शहर के राजकीय महिला कॉलेज, राजकीय पीजी कॉलेज, हिंदू कॉलेज और सफीदों के राजकीय कॉलेज में पीजी के कोर्स हैं। राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि कॉलेज में अभी भी 98 सीट विभिन्न संकायों में खाली बची हुई हैं। जो विद्यार्थी दाखिला लेने का इच्छुक हैं वह कॉलेज में दस्तावेजों के साथ पहुंचकर फिजिकल काउंसलिंग में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed