फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGI's contractual employees fear change of documents

Rohtak News: पीजीआई के अनुबंधित कर्मचारियों काे दस्तावेज बदलने का अंदेशा

Thu, 29 May 2025 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
PGI's contractual employees fear change of documents
28सीटीके24-पीजीआई के अनुबं​धित कर्मचारी निदेशक डॉ. एसके सिंघल को ज्ञापन सौंपते हुए। स्रोत : कर्
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। पीजीआई के वेतन घोटाले में अनुबंधित कर्मचारियों को दस्तावेज बदले जाने का अंदेशा है, इसलिए कर्मचारियों ने संस्थान प्रबंधन से कंपनी के ड्यूटी पर तैनात आरोपी अधिकारियों को हटाने की अपील की है।
इस बारे में स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएस) के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल को दोबारा लिखित शिकायत सौंपी है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जाएगी।
विज्ञापन

शिकायत में अभिषेक कुमार, महेश कुमार, अमित व अन्य अनुबंधित कर्मचारियों ने कहा है कि पीजीआई में निजी कंपनी के पास बैरर, डाटा एंट्री ऑपरेटर व मिसलीनियस कर्मचारियों का ठेका है। कंपनी व संस्थान के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से 50 करोड़ रुपये से भी अधिक का घोटाला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच व दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कराकर कार्रवाई के लिए 1 मई 2025 को शिकायत दी गई थी। इसके बावजूद कंपनी के आरोपी अधिकारी पहले की तरह महत्वपूर्ण पदों पर बने हुए हैं। ये लगातार कर्मचारियों को धमकाकर मनमर्जी की शिकायतों पर हस्ताक्षर करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed