फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGIMS see product price and quality than call tender

पीजीआईएमएस कंपनियों के उत्पाद की कीमत और गुणवत्ता परखकर देगा टेंडर

Tue, 21 Apr 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
PGIMS see product price and quality than call tender
PGIMS see product price and quality than call tender
रोहतक। कोविड-19 से जंग लड़ने के लिए पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में बुधवार को एन-95 मास्क और नए वेंटिलेटर के लिए बैठक होगी। इसमें टेंडर भरने वाली कंपनियां मौजूद होंगी, जोकि अपने सामान का डेमो दिखाएंगी। गौरतलब है कि इससे पहले भी पीपीई किट व एन-95 मास्क के लिए कंपनियों के टेंडर खोले गए थे। मास्क की गुणवत्ता सही न होने के कारण महज पीपीई किट का आर्डर किया गया था। बताया जा रहा है कि एक लाख एन-95 मास्क का आर्डर किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के लिए 154 नये वेंटिलेटर के लिए आज संस्थान में बैठक होगी। संस्थान कंपनियों के टेंडर ओपन करने के दौरान सामान की कीमत व गुणवत्ता को परखता है। इसी आधार पर टेंडर अलाट होता है।
विज्ञापन

उधर, पीजीआईएमएस ने कोविड-19 की जांच के लिए प्रयोग होने वाली रैपिड जांच किट के प्रयोग पर रोक लगा दी है। जब तक इन किटों की गुणवत्ता को हरी झंडी नहीं मिलती संस्थान पीसीआर जांच ही करेगा। संस्थान की 24 घंटे में 500 सैंपल जांचने की क्षमता है। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रैपिड किट टेस्ट को आगामी दो दिन के लिए रोका गया है।
विज्ञापन

संस्थान में ब्लड से प्लाजमा अलग करने की मशीन उपलब्ध
कोविड-19 से जंग जीत चुका मरीज अपने रक्त के माध्यम से प्लाजमा डोनेट कर दूसरे मरीजों की जान को बचा सकता है। आईसीएमआर व एमसीआई की मंजूरी के बाद यह विधि पीजीआईएमएस रोहतक में भी अपनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। संस्थान के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में मरीज के ब्लड से प्लाजमा अलग करने की मशीन उपलब्ध है। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गजेंद्र व बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. आलोक खन्ना ने बताया कि जब कोविड-19 का मरीज का शरीर वायरस से बचाव के लिए एंटी बाडी बना लेता है। जब मरीज बिल्कुल ठीक हो जाता है तो उसके रक्त से प्लाजमा लेकर उसे गंभीर संक्रमित मरीज को चढ़ा कर उसकी जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटी पीसीआर जांच के लिए दो और मशीन जल्द करेंगी काम
संस्थान की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की वायरोलॉजी लैब को आरटी पीसीआर टेस्ट करने के लिए दो नई मशीन मिलने जा रही हैं। दो नई मशीनों का लगभग आधा सामान आ चुका है। अभी संस्थान के पास 24 घंटे में 500 कोविड 19 के सैंपल जांचने की क्षमता है। जबकि नई मशीन आने के बाद यह क्षमता 2000 के करीब हो जाएगी।

संस्थान ने रैपिड किट से कोविड-19 की जांच पर फिलहाल रोक लगा दी है। जब तक इसे हरी झंडी नहीं मिलती, पीसीआर जांच ही होगी। इसके अलावा एन-95 मास्क व वेंटिलेटर के लिए बुधवार को टेंडर खोला जाएगा। इसमें सामान की कीमत व गुणवत्ता को देखा जाएगा। साथ ही हमारे ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग में रक्त से प्लाजमा अलग करने की सेप्रेटर मशीन उपलब्ध है। हम प्लेटलेट्स, आरबीसी आदि जरूरत के हिसाब से मरीज को चढ़ाते हैं। बुधवार को 154 नये वेंटलेटर की खरीद पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि हमें बेहतर क्वालिटी के वेंटिलेटर मिले।
- डॉ. रोहतास कंवर यादव, निदेशक, पीजीआइएमएस रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed