फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PGIMS Rohtak and Health Department ready to deal with Corona

Rohtak News: कोरोना से निपटने के लिए पीजीआईएमएस रोहतक व स्वास्थ्य विभाग तैयार

Thu, 22 Dec 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
PGIMS Rohtak and Health Department ready to deal with Corona
रोहतक। कोरोना के नए वैरिएंट बीएफ.7 को लेकर देश व प्रदेश सरकार के निर्देशों के बाद पीजीआईएमएस रोहतक व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर हैं। अधिकारियों ने महामारी से निपटने की अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। शीर्ष अधिकारी इस संबंध में विभागाध्यक्षों के साथ आपातकालीन बैठक बुलाने की तैयारी में हैं। इसमें कोविड प्रोटोकॉल लागू कर उपचार देने की व्यवस्था की जाएगी और अपनी पुरानी प्रक्रिया को अपडेट किया जाएगा।
विज्ञापन

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. शमशेर सिंह लोहचब ने बताया कि केंद्र सरकार के साथ प्रदेश सरकार की ओर से भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसमें कोरोना से लड़ने को तैयार रहने को कहा गया है। प्रारंभिक अवस्था में ब्लाक सी में ही मरीजों की स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद जैसे-जैसे मरीजों की संख्या बढ़ती है, हम अन्य विकल्प भी खोल देंगे। कोविड की तीन लहरों को हम झेल चुके हैं, अब हमारे पास सभी संसाधन मौजूद हैं। ऑक्सीजन, वैंटीलेटर, बेड, मास्क, दवाएं आदि सभी का इंतजाम है। यदि कोई कमी रहती है तो समय पर उसका इंतजाम भी कर लिया जाएगा। यदि मरीजों की संख्या बढ़ती है तो हम ओपीडी, ऑपरेशन थियेटरों, वार्डों को प्रतिबंधित करने पर विचार करेंगे। फिलहाल पहले की तरह ही सब सामान्य चलेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर
पीजीआईएमएस के साथ जिले का स्वास्थ्य विभाग भी कोरोना को लेकर अलर्ट पर है। यहां ऑक्सीजन प्लांट के अलावा जिला अस्पताल में 75 बेड, सीएचसी पर 20-20 बेड व पीएचसी पर भी बेड आरक्षित करने की तैयारी है। जिला अस्पताल, पोली क्लीनिक में सैंपल जांच करने के अलावा मोबाइल वैन से सैंपल जांच करने की सुविधा है। सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने बताया कि अलर्ट जारी हो चुका है। हम हर तरह से तैयार हैं। हमारे पास दवाओं से लेकर ऑक्सीजन तक उपलब्ध है। कहीं किसी चीज की कमी नहीं होगी। इसके साथ ही अब हर बाहर से आने वालों को सर्विलांस पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों पर दें ध्यान
1. मास्क का प्रयोग करें
2. भीड़-भाड़ में जाने से बचें
3. सैनिटाइजर का प्रयोग करें
4. संदेह होने पर जांच कराएं
5. टीकाकरण की पूरी डोज लें
15 नवंबर के बाद नहीं मिला संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में 15 नवंबर को कोरोना के तीन नए केस मिले थे। इसके बाद जिले में किसी संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई। जिले में अभी तक 696466 लोगों को स्वास्थ्य विभाग सर्विलांस पर रख चुका है। पीजीआईएमस सात लाख 66 हजार से अधिक लोगों की कोरोना जांच अपनी लैब में कर चुका है। इसमें से 33227 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उपचार के दौरान कोरोना ग्रस्त 578 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

18 लाख से अधिक डोज लगा चुका स्वास्थ्य विभाग
कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले में विभिन्न आयु वर्ग में 18 लाख 16 हजार 234 डोज लगा चुका है। इसमें 2872 हेल्थ केयर वर्कर, 18186 एफएलडब्ल्यू, एक लाख 42 हजार 524 डोज 18 से 44 आयु वर्ग को लगाई जा चुकी है। वहीं तीन लाख 50 हजार 777 डोज 45 से 60 आयु वर्ग, दो लाख 80 हजार 313 सीनियर सिटीजन, 70 हजार 201 डोज 15 से 17 आयु वर्ग व 25 हजार 511 डोज 12 से 15 आयु वर्ग को लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed