{"_id":"57e00c4d4f1c1b190aa8351e","slug":"pgi-medical-dengue-fiver-rohtak-haryana-patient-new-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के दो नए केस आए सामने, हालात हो रहे बेकाबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के दो नए केस आए सामने, हालात हो रहे बेकाबू
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 20 Sep 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
पीजीआईएमएस और सिविल में मरीजों की संख्या और बढ़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेंगू और चिकनगुनिया बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीजीआईएमएस में सोमवार को भी डेंगू के दो नए केस सामने आने से हड़कंप मच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग स्थिति नियंत्रण में बता रहा है, जबकि हर रोज आने वाले मरीजों को देखकर हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं।
जिले में पिछले करीब दो सप्ताह से डेंगू और चिकनगुनिया ने पैर पसार रखे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चिकनगुनिया के अभी तक 58 और डेंगू के 14 केस सामने आ चुके हैं। पीजीआईएमएस में आए दो नए केस के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या 16 हो गई है। पीजीआईएमएस और सिविल अस्पताल के हालात यह हो गए हैं कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास इसे रोकने के लिए ठोस इंतजाम नहीं है। चिकनगुनिया और डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने से हाहाकार मचा है। बुखार से पीड़ित मरीजों में दहशत का माहौल है। ऐसे हालात होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग स्थिति सामान्य बता रहा हैं। गौरतलब है कि रविवार को डेंगू के पहले संदिग्ध केस की मौत हो चुकी है।
यह बोले अधिकारी
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं, जिनका समुचित उपचार कराया जा रहा है। जनता से अपील है कि वह कहीं भी जलभराव या गंदगी न होने दें।