फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   pgi, medical, dengue, fiver, rohtak, haryana, patient, new case

डेंगू के दो नए केस आए सामने, हालात हो रहे बेकाबू

Tue, 20 Sep 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 20 Sep 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
pgi, medical, dengue, fiver, rohtak, haryana, patient, new case
पीजीआईएमएस और सिविल में मरीजों की संख्या और बढ़ी - फोटो : amar ujala
डेंगू और चिकनगुनिया बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पीजीआईएमएस में सोमवार को भी डेंगू के दो नए केस सामने आने से हड़कंप मच गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग स्थिति नियंत्रण में बता रहा है, जबकि हर रोज आने वाले मरीजों को देखकर हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में पिछले करीब दो सप्ताह से डेंगू और चिकनगुनिया ने पैर पसार रखे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, चिकनगुनिया के अभी तक 58 और डेंगू के 14 केस सामने आ चुके हैं। पीजीआईएमएस में आए दो नए केस के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या 16 हो गई है। पीजीआईएमएस और सिविल अस्पताल के हालात यह हो गए हैं कि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास इसे रोकने के लिए ठोस इंतजाम नहीं है। चिकनगुनिया और डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने से हाहाकार मचा है। बुखार से पीड़ित मरीजों में दहशत का माहौल है। ऐसे हालात होने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग स्थिति सामान्य बता रहा हैं। गौरतलब है कि रविवार को डेंगू के पहले संदिग्ध केस की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यह बोले अधिकारी

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह का कहना है कि डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं, जिनका समुचित उपचार कराया जा रहा है। जनता से अपील है कि वह कहीं भी जलभराव या गंदगी न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed