फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PG entrance examinations in MDU from today

एमडीयू में पीजी की प्रवेश परीक्षाएं आज से

Tue, 21 Sep 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
PG entrance examinations in MDU from today
एमडीयू के विश्वविद्यालय शैक्षणिक विभागों तथा एमडीयू-सीपीएएस गुरुग्राम में सत्र 2021-22 में जिन स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से निर्धारित हैं, वे परीक्षाएं 21 से 23 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

एमडीयू के निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी ने बताया कि दो वर्षीय एमए लोक प्रशासन की प्रवेश परीक्षा 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से 11:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। 21 सितंबर को ही सुबह 10 से 11.15 बजे तक एमएससी - बॉटनी, जूलॉजी, एनवायरमेंटल साइंस, एनवायरमेंटल बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, जेनेटिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी, बायो-इनफॉर्मेटिक्स, फूड टेक्नोलॉजी, मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा भी होगी। 21 सितंबर को ही एमएससी फोरेंसिक साइंस की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 से 4.15 बजे तक होगी। इसी दिन दोपहर 12.30 से 1.45 बजे तक एमबीए जनरल, ऑनर्स व बिजनेस इकोनॉमिक्स की प्रवेश परीक्षा होगी। जबकि, एमए अंग्रेजी, एमकॉम और एमए समाजशास्त्र की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 से 4.15 तक होगी। 22 सितंबर को सुबह 10 से 11.15 बजे तक एमएससी केमिस्ट्री तथा एमए हिंदी की प्रवेश परीक्षा होगी, दोपहर 12.30 से 1.45 बजे तक एमएससी गणित, गणित विद कंप्यूटर साइंस, गणित एसएफएस तथा एमए पत्रकारिता और जनसंचार की प्रवेश परीक्षा होगी। जबकि एमए साइकोलॉजी व एप्लाइड साइकोलॉजी और एमएससी फिजिक्स की प्रवेश परीक्षा 22 सितंबर को दोपहर 3 से 4.15 बजे तक होगी। 23 सितंबर को सुबह 10 से 11.15 बजे तक एमए भूगोल और एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर 12.30 से 1.45 बजे तक एमए राजनीति विज्ञापन और दोपहर तीन से 4.15 बजे तक एलएलएम और एमए इतिहास की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा की सारिणी एमडीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

फीस का स्टेटस देख सकेंगे विद्यार्थी
उच्च शिक्षा निदेशालय ने यूजी में प्रवेश के लिए दाखिला पोर्टल पर एक लिंक शुरू किया है, जिसके जरिये विद्यार्थी अपनी फीस का स्टेटस देख सकते हैं। इससे पहले विद्यार्थियों को एप्लिकेशन स्टेटस, नो योर रिजल्ट और सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन की कट ऑफ उपलब्ध करवाई गई थी। यूजी में दाखिले की दूसरी मेरिट लिस्ट 22 सितंबर को जारी होगी। उसके बाद कॉलेजों में सीटों की स्थिति स्पष्ट होगी। 22 से 26 तक फीस भरने की प्रक्रिया चलेगी। कॉलेजों में बाकी बची सीटों पर दाखिलों के लिए फिजिकल काउंसलिंग 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed