फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PG Booking Platform 'Roomy' Steals the Spotlight at Startup Bootcamp

Rohtak News: स्टार्टअप बूटकैंप में पीजी बुकिंग प्लेटफॉर्म रूमी बना आकर्षण का केंद्र

Thu, 30 Apr 2026 11:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
PG Booking Platform 'Roomy' Steals the Spotlight at Startup Bootcamp
24-स्टार्ट अप बूटकैंप में शामिल रहे जाट कॉलेज के विद्या​र्थियों के साथ प्राचार्य डॉ. जोगेंद्र द
रोहतक। जाट कॉलेज के पांच विद्यार्थी साहिल अहमद शाह, माही सेन, प्रिया, ईशा व खुशबू ने एसजीटी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम में 20 से 24 अप्रैल तक आयोजित पांच दिवसीय आईडीई (इनोवेशन, डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप) बूट कैंप में भाग लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने नेस्टटेक टीम के माध्यम से रूमी नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

यह विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमाणित और विश्वसनीय पीजी बुकिंग सुविधा प्रदान करने पर आधारित है। बूट कैंप में विद्यार्थियों ने वाधवानी फाउंडेशन की ओर से संचालित उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्हें स्टार्टअप मॉडल, समस्या समाधान, बिजनेस रणनीति, मार्केट विश्लेषण व लीन कैनवस तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। अंतिम दिन टीम ने उद्योग विशेषज्ञों और उद्यमियों के समक्ष अपने प्रोजेक्ट का सफल प्रस्तुतीकरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम सदस्य साहिल अहमद शाह ने बताया कि इस बूट कैंप में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, केरल और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों की लगभग 39 टीमों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान कर नई जानकारियां और अनुभव प्राप्त हुए।

बूट कैंप से लौटने पर विद्यार्थियों ने कॉलेज प्राचार्य डॉ. जोगेंद्र दहिया से मुलाकात की। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed